लाइव न्यूज़ :

तुमसे शादी करूंगा?, धुरंधर फिल्म के अभिनेता नदीम खान अरेस्ट, नौकरानी से शादी करने का वादा, 10 साल तक बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 13:13 IST

Mumbai Police: बलात्कार पहली बार शिकायतकर्ता के घर पर हुआ था जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है और पीड़िता उसी इलाके में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने मामले को ‘जीरो एफआईआर’ के आधार पर स्थानांतरित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्षों पहले खान के संपर्क में आई थी जिसके बाद वे करीबी दोस्त बन गए थे।महिला ने आरोप लगाया कि खान ने उससे शादी करने का वादा किया था।अभिनेता ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

Mumbai: मुंबई में एक अभिनेता को अपनी घरेलू सहायिका से शादी का वादा करके उससे 10 साल तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर नदीम खान को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय पुलिस हिरासत में हैं। खान हाल में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे। शिकायत के अनुसार, महिला ने विभिन्न अभिनेताओं की घरेलू सहायिका के रूप में काम किया था और वह वर्षों पहले खान के संपर्क में आई थी जिसके बाद वे करीबी दोस्त बन गए थे।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि खान ने उससे शादी करने का वादा किया था और यह आश्वासन देकर उसने मालवानी स्थित उसके आवास और वर्सोवा स्थित अपने घर में 10 वर्षों में कई बार उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि हालांकि, बाद में अभिनेता ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद उसने वर्सोवा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि चूंकि कथित बलात्कार पहली बार शिकायतकर्ता के घर पर हुआ था जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है और पीड़िता उसी इलाके में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने मामले को ‘जीरो एफआईआर’ के आधार पर स्थानांतरित कर दिया है।

टॅग्स :मुंबई पुलिसरेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार