लाइव न्यूज़ :

बिग बी को लेकर जया बच्चन से बोले धर्मेंद्र- जल्द ठीक होगा मेरा भाई, तुम मत करो चिंता

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 18:21 IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को कोरोना वायरस हो गया है। ऐसे में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने ट्वीट कर जया बच्चन से कहा कि तुम चिंता मत करो मेरा भाई जल्दी ठीक हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन और अभिषक बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना कीधर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के जब से कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, तब से बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स काफी चिंतित हैं। यही नहीं, इस दौरान फैंस भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने रविवार को  कोविड-19 से संक्रमित अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषक बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की।

कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं बिग और धर्मेंद्र

धर्मेंद्र (Dharmendra) और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। धर्मेंद्र और अमिताभ ने 1970-80 के दशक की 'शोले', 'चुपके चुपके' और ‘राम बलराम’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। 84 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनका 'साहसी छोटा भाई' कुछ ही समय में ठीक होकर लौटेगा। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर लिखा, 'अमित, जल्दी ठीक हो जाओ। मुझे अपने साहसी छोटे भाई पर यकीन है।।।वह जल्द ही एक या दो दिन में फिट हो जाएगा, जया तुम चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा।' 

बिग बी ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'जांच में मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।'

अभिषेक ने भी किया था ट्वीट

यही नहीं, अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर लिखा था, 'आज मेरे पिता और मुझमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम दोनों को हल्के लक्षण हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी जरूरी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार तथा सभी स्टाफ सदस्यों की जांच की जा रही है। बीएमसी के अधिकारी संपर्क में हैं और हम उनके मुताबिक नियमों का पालन कर रहे हैं।' वहीं, अब ऐश्वर्या राय () और उनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरसधर्मेंद्रअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?