लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र ने फिल्म शोले से शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, अमिताभ बच्चन को बताया मोस्ट टैलेंटेड एक्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 10, 2022 13:39 IST

धर्मेंद्र ने सोमवार को शोले से अमिताभ बच्चन के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने अमिताभ को 'सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता' कहा और उनकी आने वाली फिल्म उंचाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वीर में धर्मेंद्र ने डेनिम जैकेट और ब्लू जींस के साथ टी-शर्ट पहनी हुई है जबकि अमिताभ बच्चन ने ब्लू जींस के साथ रेड टी-शर्ट पहनी है।दोनों को चट्टानों के बीच बैठे देखा जा सकता है।फिल्म शोले में अमिताभ ने जय का और धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया था।

मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार को अमिताभ बच्चन के साथ अपनी साल 1975 में आई फिल्म शोले से एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए बिग बी को उनकी नई फिल्म उंचाई के लिए शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में धर्मेंद्र ने डेनिम जैकेट और ब्लू जींस के साथ टी-शर्ट पहनी हुई है जबकि अमिताभ बच्चन ने ब्लू जींस के साथ रेड टी-शर्ट पहनी है। दोनों को चट्टानों के बीच बैठे देखा जा सकता है।

फिल्म शोले में अमिताभ ने जय का और धर्मेंद्र ने वीरू का किरदार निभाया था। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अमित, लव यू। मुझे राजश्री प्रोडक्शंस से खबर मिली कि आप उनके साथ एक फिल्म (ऊंचाई) कर रहे हैं। मोस्ट टैलेंटेड एक्टर और बेस्ट प्रोडक्शन हाउस एक साथ। आपको सफलता मिले।" उनकी फिल्म शोले को अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों में माना जाता है। 

इस फिल्म में हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार ने भी अभिनय किया। अमिताभ बच्चन अब जल्द ही फिल्म उंचाई में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं और राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित है। इसमें परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका भी हैं। यह फिल्म बोमन ईरानी, ​​अमिताभ और अनुपम खेर की दोस्ती पर आधारित है।

टॅग्स :धर्मेंद्रअमिताभ बच्चनहेमा मालिनीजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?