लाइव न्यूज़ :

यह किसी अजूबे से कम नहीं, अटल टनल घूमने गए धर्मेंद्र ने साझा किया वीडियो, कहा- मैं सलाम करता हूं

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2021 11:21 IST

अटल टनल दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। इसकी लंबाई कुल 9.02 किलोमीटर है। यह हिमालय के पीर पंजाल पर्वत शृंखला के बीच में बनाई गई है

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र वीडियो में बता रहे हैं कि वह इस जगह अपनी कई फिल्मों की शूटिंग की धर्मेंद्र ने बताया कि वह 20 साल बाद इस स्थान का दौरा कर रहे हैं

हिमाचलः बीत दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दक्षिणी पोर्टल मनाली से 25 किलोमीटर की दूरी पर 3,060 मीटर की ऊंचाई पर बने अटल टनल का दौरा किया जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने अटल टनल बनानेवालों को सलाम किया और कहा कि यह किसी अजूबे से कम नहीं है। 

धर्मेंद्र वीडियो में बता रहे हैं कि वह इस जगह अपनी कई फिल्मों की शूटिंग की है। उन्होंने यह भी बताया कि वह 20 साल बाद इस स्थान का दौरा कर रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा- दोस्तों...हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढकी चोटियों पर मैंने कई फिल्मों की शूटिंग की है। आज मैं अटल टनल देखकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा, यह किसी अजूबे से कम नहीं है। मैं हर उस शख्स को सलाम करता हूं जिसने इस खूबसूरती के निर्माण में भाग लिया हो।

गौरतलब है कि अटल टनल दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है। इसकी लंबाई कुल 9.02 किलोमीटर है। यह हिमालय के पीर पंजाल पर्वत शृंखला के बीच में बनाई गई है जो दक्षिणी पोर्टल मनाली से 25 किमी की दूरी पर 3,060 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं उत्तरी पोर्टल 3,071 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल घाटी में तेलिंग, सीसू गांव के नजदीक पड़ता है।

इसके बनन से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई है और इसे आप केवल 4 से पांच घंटे में तय कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अटल सुरंग का डिजाइन प्रतिदिन तीन हजार कारों और 1500 ट्रकों के लिए तैयार किया गया है जिसमें वाहनों की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। 

टॅग्स :धर्मेंद्रअटल टनलबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?