लाइव न्यूज़ :

धर्मेन्द्र ने फैंस के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो, दिखाया खूबसूरत सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2020 14:45 IST

धर्मेन्द्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके संघर्ष वाले दिनों की दिल को छू जानेवाली कहानी है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेन्द्र फिल्मों से भले अब दूर हों लेकिन सुर्खियों में हमेशा रहते हैं। गुजरे दौर के सुपरस्टार रहे धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं

अपनी एक्टिंग से आज तक फैंस को दीवाना करने वाले धर्मेंद्र अभी भी दिलों पर राज करते हैं। धर्मेंद्र भले इन दिनों फिल्मों से दूर हों लेकिन एक्टर सुर्खियों में हमेशा रहता है।  गुजरे दौर के सुपरस्टार रहे धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को दीवाना कर रहा है।

इस वीडियो में धर्मेन्द्र ने अपने स्ट्रगल वाले दिनों को याद किया है, जो यकीनन फैन्स को भावुक कर देने वाला है। धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस को एक्टर का वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

धर्मेन्द्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'बहानें तलाश लेता हूं बात करने के।' वीडियो में कहा जा रहा है, 'गेहूं के सुनहरे खेतों के बीच बचपन बीता। उम्र के साथ हौंसला बढ़ा। फिल्मी दुनिया की कशिश ने धर्मेन्द को एक नई मंजिल का राही बना दिया। शायद चांद पर जाना आसान है, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखना बहुत मुश्किल। कुछ निर्माताओं ने तो दर्शन तक देना कुबूल न किया। एक ने तो यहां तक कहा कि मुझे ऐक्टर चाहिए हॉकी प्लेयर नहीं।

वीडियो में आगे कहा जा रहा है, फिल्मफेयर टैलंट कॉन्टेस्ट जीतने के बाद भी इस मायानगरी के द्वार उनके लिए नहीं खुले। दिल की दुनिया सपनों की दुनिया बनी जा रही थी। आखिर निराशा आशा में बदली और पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे मिली।

धर्मेंद्र इन दिनों अपने फॉर्महाउस पर रह रहे हैं। अपने फॉर्म हाउस की फोटो वीडियो एक्टर आए दिन शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने बताया है कि क्लास 8 तक कोई फिल्म नहीं देखी थी क्योंकि उनके मात-पिता बहुत सख्त थे। 

टॅग्स :धर्मेंद्रबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस