लाइव न्यूज़ :

Dharmendra Birthday: होटल के कमरे में एक ही चादर में लिपटे मिले थे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी! तस्वीर वायरल हुई तो...

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 8, 2019 09:00 IST

हेमा मालिनी के मां-बाप दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे. शादी से पहले धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी को छुप छुपकर शूटिंग के सेट पर मिलना पड़ता था.

Open in App
ठळक मुद्दे धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से धर्मेन्द्र ने धर्म बदलकर शादी की थी.हेमा मालिनी के मां-बाप दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे.

बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक धर्मेंद्र (Dharmendra) आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्म दिन के मौके पर हम आपसे उनकी जिंदगी का एक इंटरेस्टिंग किस्सा शेयर कर रहे हैं... एक समय ऐसा था जब धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती थी. दोनों की लवस्टोरी तो जगजाहिर है. अपने से 13 साल छोटी हेमा मालिनी (Hema Malini) से धर्मेन्द्र ने धर्म बदलकर शादी की थी.

1970 में धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा माल‍िनी (Hema Malini) ने फिल्म शराफत और तुम हसीन मैं जवां में पहली बार साथ में काम किया. इसके बाद दोनों के बीच नजदिकिया बढने लगी. आए दिन दोनों के अफेयर के किस्से अखबारों में छपते थे. दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे. हालांकि फिल्मों में आने से पहले ही धर्मेन्द्र की शादी हो चुकी थी. उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और दो बच्चे सनी देओल और बॉबी देओल से वो  अलग नहीं होना चाहते थे. इसीलिए पहली पत्नी होने की वजह से धर्म बदलकर धर्मेन्द्र को हेमा मालिनी (Hema Malini) से शादी करनी पड़ी थी.

लेकिन हेमा मालिनी (Hema Malini) के मां-बाप दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे. शादी से पहले धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी (Hema Malini) को छुप छुपकर शूटिंग के सेट पर मिलना पड़ता था. फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान पूरी स्टार कास्ट चेन्नई के होटल में रुकी थी.  शूटिंग के बाद जब भी दोनों को समय मिलता तो वह सबसे छिप-छिपकर मिलते. शूटिंग के दौरान दोनों की एक ऐसे बोल्ड पिक्चर वायरल हुई जिसने हंगामा मचा दिया था.

हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेन्द्र चेन्नई के 5 स्टार होटल में आराम कर रहे थे जहां शोले की पूरी टीम रुकी थी. उसी वक़्त डायरेक्टर उन्हें ढूंढ़ते-ढूढ़ते उनके होटल के रूम के बहार पहुंच गए. डायरेक्टर बिना कमरे का दरवाजा खटखटाए धर्मेंद्र (Dharmendra) के कमरे में घुस गए. कमरे में घुसते ही उन्होंने देखा कि धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) एक ही चादर में लिपटे हुए थे. डायरेक्टर ने दोनों की पिक्चर ले ली थी. मस्ती-मस्ती में ली ये तस्वीर ऐसी वायरल हुई की फिर हंगामा मच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स यहां तक दावा करती हैं कि इन तस्‍वीरों के सामने आने के बाद ही उन्‍होंने शादी करने का फैसला किया था। 1975 में र‍िलीज हुई शोले के बाद 1979 में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी (Hema Malini) ने शादी कर ली थी.

टॅग्स :धर्मेंद्रहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी