लाइव न्यूज़ :

धर्मेंद्र के 85 वें जन्मदिन पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, एक्टर के लिए कही दिल जीतने वाली बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2020 12:23 IST

वर्ष की सबसे बड़ी घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी: दीपक मुकुट और अनिल शर्मा की 'अपने 2' के लिए पूरी देओल टीम एक साथ आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'अपने 2' सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट की जा रही है, जिसे दीपक मुकुट प्रोड्यूस और अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च 2021 के आसपास शुरू की जाएगी, जिसे अगले साल दिवाली पर रिलीज किए जाने का प्लान बनाया जा रहा है।

ह्यूमेन ड्रामा में धर्मेंद्र अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ फिर से स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे, जिसमें पहली बार उनके पोते करण देओल भी दिखाई देंगे। हालांकि यह फिल्म एक प्रेस्टीजियस मोमेंट है, जो फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में रची जाएगी। यह परिवार के लिए भी एक बहुत बड़ा सेलिब्रेशन है क्योंकि धरम जी आज अपना 85 वां जन्मदिन मना रहे हैं और हिंदी फिल्म नायक के रूप में उन्होंने छठे दशक में प्रवेश किया है।

फिल्म निर्माता अनिल शर्मा, जिनका दिग्गज सुपरस्टार के साथ लंबे समय से संबंध रहा है, ने अपनी पिछली फिल्म 'अपने' के सेट से एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की। पिक्चर में पंजाब में फिल्म की शूटिंग के दौरान बातचीत करते हुए सुपर सक्सेसफुल फेमिली ड्रामा के पीछे चार मुख्य लोग हैं। यादें ताजा करते हुए, अनिल ने बताया, "यह जुड़ाव वास्तव में हमेशा से ही पॉजिटिव रहा है। मैं इस इंडस्ट्री का एकमात्र भाग्यशाली डायरेक्टर हूँ, जिसने देओल परिवार की तीनों पीढ़ियों के साथ काम किया है। 

उन्होंने आगे कहा कि धरम जी एक शानदार इंसान हैं। बॉलीवुड में आने से पहले वे एक किसान थे, जो अभी भी उनमें जीवित है। वे जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, जो न केवल एक महान अभिनेता हैं बल्कि इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं। यह धरम जी का 85 वां जन्मदिन है, इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे हमेशा अपनी प्रभावी शक्ति को बनाए रखें।"

कास्टिंग कूप के पीछे प्रोड्यूसर दीपक मुकुट हैं, जिनका कहना है, "धरम जी के साथ काम करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा अनुभव और आदर्श स्थापित करने वाला है। अपने 2 पहली फिल्म होगी, जो देओल परिवार की तीनों पीढ़ियों को एक साथ लाएगी। हम इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। धरम जी हमेशा से एक ऐसे नायक रहे हैं, जिन्होंने हमेशा ही मुस्कुराहट बिखेरी है और उनके जन्मदिन पर मैं यह प्रार्थना करता हूँ कि वे हमेशा ऐसे ही हँसते-मुस्कुराते रहें।" 

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओलबॉबी देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!