लाइव न्यूज़ :

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी धनुष-सारा अली खान की 'अतरंगी रे', देखिए पहली झलक

By अनिल शर्मा | Updated: November 23, 2021 16:00 IST

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के नेतृत्व वाली कंपनी टी-सीरीज और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे'अतरंगी रे' डिजिटल स्ट्रीमिंग (ओटीटी) प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगीअतरंगी रे' संगीत से भरपूर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैफिल्म में अभिनेता धनुष और अभिनेत्री सारा अली खान अहम भूमिका में दिखाई देंगे

मुंबईः निर्देशक आनंद एल राय ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म 'अतरंगी रे' डिजिटल स्ट्रीमिंग (ओटीटी) प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'अतरंगी रे' संगीत से भरपूर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी पटकथा आनंद एल राय के लंबे समय से सहयोगी रहे एवं मित्र हिमांशु शर्मा ने लिखी है।

फिल्म में अभिनेता धनुष और अभिनेत्री सारा अली खान अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म में एक बेहद खास किरदार में नजर आएंगे। फिल्मकार आनंद एल राय ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर एक पोस्ट में फिल्म के रिलीज होने की घोषणा की और कहा कि फिल्म का ट्रेलर बुधवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।

निर्देशक ने फिल्म के अहम किरदारों की पहली झलक का एक वीडियो भी साझा किया। आनंद एल राय ने आखिरी बार 2018 में सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म “ज़ीरो“ का निर्देशन किया था। फिल्म के निर्माताओं ने हालांकि 'अतरंगी रे' की रिलीज की तारीख का एलान नहीं किया है। 'अतरंगी रे' का संगीत दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने दिया है जबकि इसके गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के नेतृत्व वाली कंपनी टी-सीरीज और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है। 

टॅग्स :धनुषसारा अली खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!