लाइव न्यूज़ :

धनुष-ऐश्वर्या का टूटा रिश्ताः फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने शादी के रिवाज पर उठाए सवाल, कहा- तलाक का जश्न मनाना चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: January 18, 2022 15:55 IST

धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता टूटने के बाद रामगोपाल वर्मा ने शादी को सबसे बुरा रिवाज बताया। कहा कि 'सिर्फ तलाक का जश्न संगीत के साथ मनाया जाना चाह‍िए क्योंक‍ि आप एक बंधन से मुक्त हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामगोपाल वर्मा ने कहा कि शादी के बाद प्यार कम हो जाता है रामगोपाल ने कहा युवा लोगों को विवाह के खतरों के बारे में आगाह करने के लिए स्टार तलाक अच्छा चलन है

मुंबईः दक्षिण फिल्मों के अभिनेता धनुष ने सोमवार को अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की। ऐश्वर्या से रिश्ता तोड़ते हुए धनुष ने कहा कि 'दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का फैसला किया है।'

इस खबर ने उनके चाहनेवालों का दिल तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी रिएक्शन देखने को मिले। फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मुद्दे पर रामगोपाल ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने शादी के रिवाज को सबसे बुरा बताया और कहा कि तलाक का जश्न मनाना चाहिए। 

रामगोपाल ने सबसे पहले इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, युवा लोगों को विवाह के खतरों के बारे में आगाह करने के लिए स्टार तलाक अच्छा चलन है। शादी से ज्यादा तेजी से प्यार की हत्या नहीं होती.. खुशी का राज है जब तक प्यार है तब तक रहना और फिर जेल में जाने की बजाय आगे बढ़ना शादी कहलाता है। 

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। लिखा, एक शादी में प्यार उन दिनों की तुलना में कम दिनों तक रहता है, जब वे इसे मनाते हैं, जो कि 3 से 5 दिन का होता है। इसके बाद कई और ट्वीट किए। फिल्ममेकर ने शादी करनेवालों को डंबोस बताया। कहा, स्मार्ट लोग प्यार करते हैं और डंबो शादी करते हैं।

रामगोपाल ने आगे लिखा, - 'सिर्फ तलाक का जश्न संगीत के साथ मनाया जाना चाह‍िए क्योंक‍ि आप एक बंधन से मुक्त हो जाते हैं और एक-दूसरे के खतरनाक क्वाल‍िटीज को जांचने की प्रक्रिया में शाद‍ियां चुपचाप करनी चाह‍िए'। कहा, 'शादी सबसे बुरा रिवाज है जो कि हमारे पूर्वजों द्वारा हमपर थोप दिया गया है, दुख और सुख के निरंतर चक्र को बढ़ावा देने के लिए।'

 

टॅग्स :राम गोपाल वर्माधनुषहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!