लाइव न्यूज़ :

Dhamaka Teaser Out: नेटफ्लिक्स पर 'धमाका' करने को तैयार कार्तिक आर्यन, जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2021 11:00 IST

Dhamaka Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धमाका' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक इसमें एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन के इस नए अवतार को फैंस ने पसंद किया है।इससे पहले वह लुका-छिपी में रिपोर्टर की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, इस बार कार्तिक आर्यन का लुक फैंस काफी अलग है।

Dhamaka Teaser Out: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए जानकारी दी कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में कार्तिक एक न्यूज एंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो एक बम विस्फोट में फंस जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी एक अलग ही मोड़ ले लेती है। 

टीजर शेयर करते हुए कार्तिक ने 'धमाका' करने की बात कही। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं हूं अर्जुन पाठक। जो भी कहूंगा सच कहूंगा। धमाका... जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर।'' टीजर में कार्तिक आर्यन चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वह न्यूजरूम में बैठकर कहते हैं कि बंद करो, ये कैमरा बंद करो। ये शो मुझसे नहीं होगा। 

कार्तिक आर्यन से पहले तापसी को ऑफर हुई थी फिल्म

टीजर के अंत में वह कहते हैं, ''मैं हूं अर्जुन पाठक. भरोसा 24/7 से... जो भी कहूंगा सच कहूंगा। सूट में सजे-धजे, चश्मा लगाए, बेबाक पत्रकार, लंबे बालों के साथ नए अवतार में नजर आए कार्तिक का लुक पहले ही रिवील हो चुका है। उनके फैन अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'धमाका' पहले तापसी पन्नू को लेकर ही बनाई जानी थी। अभिनेत्री के इनकार करने पर इस फिल्म की स्क्रप्टि बदली गई और रोल कार्तिक आर्यन को मिला।

तापसी के बाद इस एक्ट्रेस को किया गया था अप्रोच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तापसी फिल्म के लिए पहली पसंद थीं क्योंकि यह महिला केंद्रित फिल्म थी। तापसी के इनकार के बाद कृति सेनन को यह फिल्म ऑफर की गई। कृति ने हां नहीं की, तो राहुल अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए। फिर इसके अधिकार राम माधवानी को बेचे गए उन्होंने स्क्रप्टि फिर से लिखी और एक महिला केंद्रित फिल्म की कहानी पुरुष केंद्रित फिल्म में बदल दी। 

टॅग्स :कार्तिक आर्यनतापसी पन्नूकृति सेननबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!