लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धड़क' का जलवा, तीसरे दिन भी हुई छप्पर फाड़ कमाई

By विवेक कुमार | Updated: July 23, 2018 11:39 IST

Dhadak Movie Day 3 box office collection Report:'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है।

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई: फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी धड़क के जरिये श्रीदेवी की बेटी  जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं इस फिल्म में ईशान खट्टर भी लीड रोल में हैं। फैन्स के अलावा क्रिटिक्स को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धड़क ने अपने पहले दिन 8. 71 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन कमाई में इजाफा करते हुए फिल्म ने धड़क ने 11.04 करोड़ कमाए। फिल्म ने  तीसरे दिन रविवार को अपने खाते में 13.92 करोड़ कमाए। फिल्म की अब तक की पूरी कमाई 33.67 करोड़ की हो चुकी है। 

बता दें कि 'धड़क' की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में की गई है। धड़क मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। 4 करोड़ के बजट में बनी  सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फ़िलहाल मेकर्स को उम्मीद है कि धड़क वीकेंड पर और ज्यादा कमाई करेगी।

 

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो ये कहानी है उदयपुर के रहने वाले मधुकर बागला (ईशान खट्टर) की जो पार्थवी सिंह ( जाह्नवी कपूर) से बेइंतहा प्यार करता है। पार्थवी के पिता रतन सिंह एक ऊँची जाति के दबंग नेता हैं। जिनसे लोग खौफ खाते हैं।

वहीं मधुकर और पार्थवी एक साथ पढ़ते हैं।  दोनों की आंखें मिलती है और दोनों एकदूसरे को प्यार करने लगते हैं। लेकिन जब ये बात रतन सिंह को मालूम चलती है तो वह मधुकर को जान से मारने की कोशिश करवाता है। फिर शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट, कहानी एक के बाद एक करके कई मोड़ लेती है। पूरी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।    

टॅग्स :धड़कईशान खट्टरजाह्ववी कपूरबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच