लाइव न्यूज़ :

'बड़ी गंदी जुबान है, पागलखाने भेज देना चाहिए', 'बिग बैंग थ्योरी' में माधुरी के अपमान पर भड़कीं जया बच्चन, उर्मिला मातोंडकर ने भी किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: March 29, 2023 14:49 IST

टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। कानूनी नोटिस में कार्यक्रम के सीजन-दो के पहले एपिसोड को हटाने के लिए कहा है। कानूनी नोटिस में, कुमार ने कहा कि पात्र द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है बल्कि मानहानिकारक भी है।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स के कॉमेडी सीरीज 'द बिग बैंग थ्योरी' के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में माधुरी दीक्षित के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई है।जया बच्चन ने कहा कि उनके (कुणाल नय्यर) परिवार से पूछना चाहिए कि इस टिप्पणी पर उनका क्या कहना है।उर्मिला ने कहा कि यह उनकी बेहद ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

Big Bang Theory Conntroversy:  अभिनेत्री व सांसद जया बच्चन ने 'द बिग बैंग थ्योरी' के दूसरे सीजन में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर की गई अपमानजक को लेकर ब्रिटिश अभिनेता कुणाल नय्यर को लताड़ लगाई है। जया बच्चन ने कहा, बड़ी गंदी ज़ुबान है। उन्हें पागलखाने भेज देना चाहिए। बकौल जया बच्चन- उनके परिवार से पूछना चाहिए कि इस टिप्पणी पर उनका क्या कहना है।

उधर, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी ऐसी टिप्पणी को लेकर आश्चर्य जताया है। प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा- "क्या?! मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए मुझे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लेकिन अगर यह सच है तो यह अपमानजनक है। उर्मिला ने कहा कि यह उनकी बेहद ओछी मानसिकता को दर्शाता है। क्या वे वास्तव में सोचते हैं कि यह हास्यपूर्ण है? 

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स के कॉमेडी सीरीज 'द बिग बैंग थ्योरी' के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में अभिनेता जिम पार्सन्स (शेल्डन कूपर ) ऐश्वर्या राय बच्चन की तुलना माधुरी दीक्षित से करते हैं। सीन में वह ऐश्वर्या को 'गरीबों की माधुरी दीक्षित' कहते हैं। जिस पर अभिनेता कुणाल नय्यर (राज कुथरापल्ली)  जवाब देते हुए कहते हैं, 'ऐश्वर्या राय एक देवी हैं, उसकी तुलना में माधुरी दीक्षित एक कोढ़ी वेश्या हैं।'

राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है

इस टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। कानूनी नोटिस में कार्यक्रम के सीजन-दो के पहले एपिसोड को हटाने के लिए कहा है। कानूनी नोटिस में, कुमार ने कहा कि पात्र द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है बल्कि मानहानिकारक भी है। उन्होंने नेटफ्लिक्स से उक्त एपिसोड को हटाने का अनुरोध किया। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करने की बात कही। कानूनी नोटिस मुंबई में नेटफ्लिक्स के कार्यालय में भेजा गया है।

टॅग्स :जया बच्चनउर्मिला मार्तोडकरनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?