लाइव न्यूज़ :

'आदिपुरुष' फिल्म पर बैन लगाने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, मामले में इस दिन होगी कार्रवाई

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2023 15:06 IST

फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने वाली याचिका को लेकर बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने को लेकर याचिका दायरदिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से किया इनकार आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

नई दिल्ली: साउथ स्टार प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' पर प्रतिंबध लगाने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंसर बोर्ड प्रमाणन को रद्द करने और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया।

उच्च न्यायालय ने इस मामले में 30 जून को सुनवाई करने का फैसला किया है। वहीं, हिंदू सेना ने फिल्म को लेकर जल्द सुनवाई की मांग की। अदालत में विष्णु गुप्ता के वकील हर्षित पांडे ने न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू और न्यायमूर्ति अमित महाजन की अवकाश पीठ के समक्ष आवेदन का उल्लेख किया।

वकील ने पीठ के समक्ष कहा कि यह मामला रजिस्ट्रार द्वारा 30 जून को सूचीबद्ध किया गया है। मामले में एक तत्परता है। इस पर बेंच ने पूछा कि फिल्म कब रिलीज हुई? वकील ने कहा यह 16 जून को सिनेमाघरों में आई थी,

इस पर कोर्ट ने कहा कि आप पहले क्यों नहीं आए। वकील ने कहा कि यह फिल्म बवाल मचा रही है। यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों को भी परेशान कर रहा है। वकील ने तर्क दिया, "यह फिल्म अन्य देशों के साथ संबंधों को खराब कर रही है।"  वहीं, न्यायमूर्ति गंजू ने कहा, "कोई जल्दबाजी नहीं है, फिर से वापस आ जाओ।" 

गौरतलब है कि याचिका हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दायर की है। उन्होंने भगवान राम, भगवान हनुमान और रावण के चरित्रों के अनुचित चित्रण का आरोप लगाया है। 

यह भी आरोप लगाया गया है कि फिल्म में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है और पात्र वैसे नहीं हैं जैसे महर्षि वाल्मीकि और तुलसी दास द्वारा लिखित रामायण में वर्णित किए गए थे।

विवादों में घिरी आदिपुरुष 

मालूम हो कि फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज होने के साथ ही विवादों से घिर गई है। देशभर के कई हिस्सों में फिल्म का विरोध किया जा रहा है।

फिल्म में दिखाएं गए रावण, सीता, हनुमान और राम के चरित्र जो पेश किए गए है हिंदू संगठनों ने उस पर आपत्ति जताई है। वहीं, फिल्म में इन चरित्रों द्वारा बोले गए डायलॉग की भाषा पर लोग काफी आक्रोशित है।

वहीं, पड़ोसी देश नेपाल में फिल्म पर बैन लगा दिया गया है। नेपाल ने फिल्म में सीता के चरित्र में कृति सनोन द्वारा बोले गए डायलॉग की वह भारत की बेटी हैं पर आपत्ति जताई और इसे बैन करने की बात कही है।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टप्रभासकृति सेननहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?