लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की मुंबई स्थित बिल्डिंग में लगी आग, ट्वीट करके कहा-सेफ हूं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 19:30 IST

दीपिका ने साल 2010 में 16 करोड़ रुपये में ये फ्लैट खरीदा था। विनीता चैतन्य ने उनके घर की साज-सज्जा की थी।

Open in App

हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के घर और कार्यालय वाली एक बहुमंजिला इमारत में आज यहां आग लग गई। दमकल अधिकारियों और अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष मंजिल पर आग लगने के वक्त दीपिका प्रभादेवी क्षेत्र की 34 मंजिला ‘ बियुमोंडे ’ इमारत के अंदर मौजूद नहीं थीं। 

उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि दीपिका का इस इमारत की एक मंजिल पर घर और एक अन्य मंजिल पर कार्यालय है लेकिन दोनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दमकल सूत्रों ने बताया कि दिन में करीब दो बजकर आठ मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

 

सूत्रों ने कहा कि इमारत से 90 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। आग बुझाने के काम में दो त्वरित प्रतिक्रिया वैन , पानी के पांच टैंकर सहित अन्य वाहनों को लगाया गया हैं।

फ़िलहाल दीपिका ने ट्वीट करके बताया है कि वो पूरी तरह से सेफ हैं।

बता दें कि दीपिका ने साल 2010 में 16 करोड़ रुपये में ये फ्लैट खरीदा था। विनीता चैतन्य ने उनके घर की साज-सज्जा की थी। उनका ये अपार्टमेंट सिद्धिविनायक मंदिर के नजदीक है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?