लाइव न्यूज़ :

हार्ट रेट बढ़ने के बाद अस्पताल ले जाई गईं दीपिका पादुकोण, हैदराबाद में कर रही हैं फिल्म की शूटिंग

By अनिल शर्मा | Updated: June 15, 2022 08:12 IST

सूत्रों के मुताबिक हृदय गति बढ़ने के बाद वह अस्वस्थ महसूस कर रही थीं जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच और कुछ देर निगरानी के बाद वह वापस फिल्म के सेट पर लौट आईं। 

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। शूटिंग के बीच उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया

हैदराबाददीपिका पादुकोण को रविवार हार्ट रेट (हृदय गति) बढ़ने के बाद हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक हृदय गति बढ़ने के बाद वह अस्वस्थ महसूस कर रही थीं जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच और कुछ देर निगरानी के बाद वह वापस फिल्म के सेट पर लौट आईं। 

गौरतलब है कि दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। रामोजी फिल्म सिटी (आरएफसी) में प्रभास के साथ फिल्म के प्रमुख हिस्से की शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दीपिका को अस्पताल उनके हृदय गति बढ़ने के बाद ले जाया गया हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें गैस्ट्रिक की शिकायत थी। डायग्नोस्टिक टेस्ट के बाद उन्हें कुछ ही देर में छुट्टी दे दी गई। 

प्रोजेक्ट के प्रभास के साथ दीपिका की पहली फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इस साल की शुरुआत में गुरु पूर्णिमा के मौके पर अमिताभ बच्चन ने बहुप्रतीक्षित प्रभास-स्टारर का मुहूर्त शॉट दिया था। जिसकी प्रभास ने सेट से तस्वीर साझा की थी और अमिताभ बच्चन को "भारतीय सिनेमा के गुरु" बताया था। 

गौरतलब है कि दीपका हाल ही में कांस फेस्टिवल को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। इस फेस्टिवल में वह बतौर ज्यूरी मेंबर हिस्सा ली थी जो उनके और भारत के लिए गर्व की बात थी। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणहैदराबादप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?