लाइव न्यूज़ :

#DeepVeer Wedding: तो क्या शादी के बाद दीपिका नहीं रणवीर होंगे घर से विदा? कुछ ऐसा है इनका प्लान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 08:33 IST

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding: दीपिका के प्यार में रणवीर सिंह कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. सुनने में आ रहा है की दीपिका की ख़ुशी के लिए रणवीर अपना घर तक छोड़ देंगे और दीपिका के आशियाने को ही अपना आशियाना बना लेंगे।

Open in App

मुंबई, 06 नवंबर:दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आगामी 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. इस बीच ताजा खबर ये आ रही है कि शादी के बाद रणवीर दुल्हन दीपिका को अपने घर नहीं ले जाएंगे, बल्कि खुद दीपिका के घर पर शिफ्ट हो जाएंगे. जी हां, ताजा खबरों के मुताबिक इस कपल को अब तक अपना ड्रीम हाउस नहीं मिला है इसलिए रणवीर ने फिलहाल दीपिका के घर में रहने का फैसला किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर और दीपिका पिछले काफी दिनों से अपने लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं.

एक पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अपार्टमेंट ढूंढ़ना आसान बात नहीं है और इसमें समय भी लगेगा. वह जल्दबाजी में कोई घर नहीं लेना चाहते. शिफ्ट होने से पहले वह उसे पूरी तरह तैयार कर लेना चाहते हैं. खबर में यह भी बताया गया है कि रणवीर इसलिए दीपिका के घर शिफ्ट होना चाहते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि दीपिका अपना घर छोड़े. सूत्रों के मुताबिक, दीपिका भी यही चाहती है. वैसे भी, वह प्रभादेवी में अकेले रहती हैं और उन्होंने बहुत मेहनत से इस घर को बनाया है. इसलिए इस घर को छोड़ने का उनका मन नहीं है. बहरहाल, रणवीर और दीपिका की शादी की तैयारियां जोरों पर है. यह कपल इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहा है. इस शादी में गिने-चुने लोग ही शामिल होने वाले हैं. बॉलीवुड से अब तक केवल 4 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं, जो विवाह समारोह में शिरकत करेंगे. इसके बाद 1 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड शामिल होगा.

हल्दी की रस्म होते ही काम पर लौटे दूल्हेराजा रणवीर सिंह के घर भी शादी की तैयारियां चल रही हैं. हाल ही में उनकी हल्दी की रस्म हुई जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. रणवीर रस्मो-रिवाजों के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी पूरे कर रहे हैं तभी तो वह हल्दी की रस्म खत्म होते ही अपने काम पर लौटे हैं. बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में बिजी हैं. इसके साथ-साथ टाइम मैनेज करके वह शादी की रस्में भी निभा रहे हैं. हाल ही में रणवीर महज एक दिन के लिए फ्लाइट लेकर मुंबई आए और उन्होंने शादी से पहले होने वाली कुछ रस्में पूरी करने के बाद वापस रवाना हो गए. इस दौरान उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताया. खबर है कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग 7 नवंबर तक पूरी होने वाली है. यानी जाहिर तौर पर मेकर्स भी चाहते हैं कि रणवीर की शादी से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाए. इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान फीमेल लीड में हैं. दूसरी ओर दीपिका के पास फिलहाल कोई काम नहीं है. हालांकि उन्होंने मेघना गुलजार की फिल्म साइन कर ली है. इसमें वह एक एसिड अटैक पीडि़ता का रोल निभाएंगी.

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच