लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी संग किया गया स्पॉट, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 15, 2024 15:12 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शनिवार शाम को मुंबई के अस्पताल में दीपिका पादुकोण से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने भी गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर, 2024 को एक बच्ची का जन्म हुआ।दीपिका को आज मुंबई के अस्पताल से अपने गहर रवाना होते हुए देखा गया।रविवार दोपहर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ अस्पताल से निकलीं।

मुंबई: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर, 2024 को एक बच्ची का जन्म हुआ। इसी क्रम में दीपिका को आज मुंबई के अस्पताल से अपने गहर रवाना होते हुए देखा गया। रविवार दोपहर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ अस्पताल से निकलीं। जब दीपिका और रणवीर घर वापस जाने के लिए अपनी कार में बैठे तो लोगों ने उनकी तस्वीरें खींच लीं। 

वहीं, रणवीर के माता-पिता को भी दूसरी कार में स्पॉट किया गया। गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शनिवार शाम को मुंबई के अस्पताल में दीपिका पादुकोण से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने भी गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मुलाकात की।

बेटी के साथ निकलते वक्त दीपिका नैना वर्जन में नजर आईं

अस्पताल से बाहर निकलते समय दीपिका पादुकोण को चश्मा और सफेद पोशाक पहने देखा गया। उनके इस लुक ने फैंस को उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी की याद दिला दी। फिल्म में उनका किरदार नैना फिल्म के पहले भाग में चश्मा पहनती थी। वहीं रणवीर को भी सफेद कैजुअल और बंधे बालों में देखा जा सकता है। दीपिका की पिक्चर्स वायरल भयानी ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

दीपिका ने जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले  प्री-वेडिंग के दौरान अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। इसके बाद वह अपने बेबी बंप के साथ उनकी शादी में शामिल हुई थीं। इस बीच ऐसी अफवाहें सामने आ रही थीं कि दीपिका खुद प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि उन्होंने सेरोगेसी चुना है, लेकिन सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा करके उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच