दीपिका पादुकोण अपने अखोने अंदाज के लिए फैंस के बीच छाप छोड़ चुकी हैं। उनका एक अलग ही अंदाज का वीडियो आज-कल वायरल हो रहा है। ऐसे तो फैंस को पता है कि वह एक शानदार एक्ट्रेस से पहले पहले शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं।
उन्होंने नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेला है। दीपिका के अंदर खेल कूट-कूट के भरा है, इसी का नजारा हाल ही में देखने को मिला है। बास्केटबॉल का एक वीडियो एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो उन्होंने खुद अपने अकाउंट से शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका बड़े ही परफेक्शन के साथ बास्केटबॉल खेल रही हैं। वीडियो में वह काफी फुर्ती के साथ बास्केट की तरफ बढ़ती हैं और एक ऊंची जंप लेकर गेंद को बास्केट में डालती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को स्लो मोशन में रिकॉर्ड किया गया है जिससे यह अपने आप में काफी इंप्रेसिव बन जाता है।