लाइव न्यूज़ :

Deepfake video: अब खुद जरा पटेल ने सोशल मीडिया पर दी सफाई, कहा- "इंटरनेट पर सबकुछ सच नहीं होता, मेरा कोई दोष नहीं"

By आकाश चौरसिया | Updated: November 7, 2023 13:10 IST

वीडियो के सामने आने के बाद खुद अमिताभ बच्चन ने कड़ी आलोचना करते हुए, इसको लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देडीपफेक वीडियो पर अब खुद ब्रिटिश इंडियन स्टार जरा ने दी सफाईजरा पटेल ने कहा इंटरनेट पर सबकुछ सच नहीं होताउन्होंने आखिर में कहा कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है

नई दिल्ली: बीते रविवार को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद खुद अमिताभ बच्चन ने कड़ी आलोचना करते हुए, इसको लेकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी थी। इसके बाद खुद रश्मिका ने अमिताभ का शुक्रिया अदा करते हुए इस तरह वायरल हो रहे वीडियो को लेकर काफी हैरान करने वाला बताया था।

वहीं, अब ब्रिटेन में स्थित सोशल मीडिया स्टार जरा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोर शेयर की है। उन्होंने कहा कि वह काफी परेशान हैं। जरा ने कहा, इस विवाद में कोई भागीदारी नहीं और यह काफी हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जारा पटेल ने लिखा, किसी ने उनका डीपफेक वीडियो बनाया है, जिसके बाद उसे वायरल कर दिया। इसमें उनका कोई दोष नहीं है और इसमें उनके भागीदारी होने की किसी भी बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा, मैं महिलाओं और लड़कियों के भविष्य को लेकर चिंतित हूं कि कोई अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर भी डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की दुनिया में सबकुछ सच नहीं होता है। वो काफी दुखी हैं।  

ओरिजनल वीडियो में जरा पटेल वर्क आउट वन पीस ड्रेस में लिफ्ट में जाते हुए नजर आई थीं। वायरल वीडियो में जरा की जगह रश्मिका का चेहरा लाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली गई है। रश्मिका मंदाना ने वायरल हुए डीपफेक वीडियो पर कहा था कि मैं निजी तौर पर काफी दुखी हूं। यह बहुत डरावना है, यह मेरे लिए ही नहीं किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। आज की टैक्नोलॉजी से गलत इस्तेमाल कर इससे किसी को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। 

 

टॅग्स :रश्मिका मंदानाअमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारभारतब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल