लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर में कनाडा का प्रतिनिधित्व करेगी दीपा मेहता की ‘फनी ब्वॉय’

By भाषा | Updated: October 30, 2020 15:07 IST

हॉलीवुड फिल्मकार एवा डुवेर्नेज की ’अरै रिलीजिंग’ ने ‘फनी ब्वॉय’ का अधिकार खरीदा है और उसे 10 दिसंबर को चुनिंदा शहरों के थियेटर में और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देदीपा मेहता की कोई फिल्म दूसरी बार इस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा में उतरी हैमेहता की फिल्म ‘वाटर’ को 2007 में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामित किया गया था

 जानी-मानी फिल्मकार दीपा मेहता की आगामी फीचर फिल्म ‘फनी ब्वॉय’ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी के तहत 93वें अकादमी पुरस्कार में कनाडा का प्रतिनिधित्व करेगी। दीपा मेहता की कोई फिल्म दूसरी बार इस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा में उतरी है। मेहता की फिल्म ‘वाटर’ को 2007 में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामित किया गया था।

‘फनी ब्वॉय‘ फिल्म इसी नाम से 1994 में लिखे गए श्याम सेलवादुरई के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म 70 से 80 के दशक में श्रीलंका में तमिलों एवं सिंहलियों के संघर्ष के बीच एक युवक के अनुभव की कहानी बयान करती है।

ऑस्कर के लिए देश की प्रविष्टि के बारे में फैसला करने वाली कनाडाई चयन समिति की अध्यक्षता करने वाले ‘टेलीफिल्म कनाडा’ की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टा डिकनसन ने कहा, ‘‘ हमें पूरा भरोसा है कि दीपा मेहता की ‘फनी ब्वॉय’ अकादमी के सदस्यों को उसी तरह पसंद आएगी, जिस तरह 2007 में उनकी शानदार फिल्म ‘वाटर’ को पसंद किया गया था।’’ नयी दिल्ली में पली-बढ़ी और टोरंटो में रहने वाली मेहता का मानना है कि ‘फनी ब्वॉय’ विभाजित दुनिया में उम्मीद पैदा करती है।

उन्होंने ऑस्कर के लिए ‘फनी ब्वॉय’ को नामित करने के लिए शुक्रिया अदा किया। इस फिल्म को मेहता और सेल्वादुरई ने लिखा है। इस माह की शुरुआत में घोषणा की गई थी कि हॉलीवुड फिल्मकार एवा डुवेर्नेज की ’अरै रिलीजिंग’ ने ‘फनी ब्वॉय’ का अधिकार खरीदा है और उसे 10 दिसंबर को चुनिंदा शहरों के थियेटर में और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!