लाइव न्यूज़ :

Death Anniversary : सुनील दत्त की दी हुई साड़ियां नहीं पहना करती थीं नरगिस, राज कपूर से शादी करने को हो गई थीं तैयार

By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2019 09:11 IST

सुनील दत्त को शादी के बाद पता चला कि नरगिस को साड़ियों का बहुत शौक है। बस फिर क्या सुनील जहां भी जाते वहां से नरगिस के लिए साड़ी जरूर लाते थे। मगर कुछ दिनों बाद सुनील दत्त ने ध्यान दिया कि नरगिस उनकी लाई हुई साड़ियां पहनती नहीं हैं।

Open in App

अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस, इंडस्ट्री को ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्में देने वाली नरगिस आज ही के दिन हम सभी की जिंदगी से विदा लेकर चली गई थीं। 3 मई 1981 को सिनेमा जगत का ये चमकता सितारा हम सभी को छोड़ कर चला गया। नरगिस जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहीं है उतना ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनती रही हैं। 

एक समय था जब नरगिस और राज कपूर के प्रेम की चर्चा हुआ करती था। फिल्मी पर्दे पर फिल्माए गए उनके गाने प्यार हुआ इकरार हुआ को मानों जमीनी हकीकत मिल गई। उस समय भले ही राज कपूर और नरगिस की लव अफेयर के चर्चे हर जगह रहे हों मगर दोनों स्टार्स पर इस बात का कोई असर नहीं दिखा। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहां मोहब्बत करते रहे। 

उस समय राज कपूर शादी शुदा थे। मगर प्यार का आलम तो देखिए कि नरगिस फिर भी राज कपूर से ही शादी करना चहाती थीं मगर समाज की बेड़ियों ने राज कपूर के हाथ रोक रखे थे। राज कपूर इस शादी के लिए कभी नहीं मानें। इसी के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबर तो ये भी है कि राज कपूर से ब्रेकअप के बाद नरगिस डिप्रेशन में रहने लगीं।

इसके बाद सिनेमा जगत की कुछ कल्ट फिल्मों में गिनी जाने वाली मदर इंडिया फिल्म पर सुनील दत्त और नरगिस ने साथ काम किया। नरगिस और सुनील की मुलाकात तो साल 1953 में आई दो बीघा जमीन से ही हो चुकी थी। इसी फिल्म से सुनील दत्त नरगिस को पसंद करने लगे थे। मगर साल 1957 में आई फिल्म मदर इंडिया से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं।

बताया जाता है कि उस दौरान फिल्म के सेट पर आग लग गई। जिसमें अपनी जान पर खेलकर सुनील दत्त ने नरगिस को बचा लिया। इस चक्कर में सुनील दत्त खुद आग की लपेट में आ गए। इसी के कुछ दिनों तक नरगिस ने उनकी सेवा की और दोनों करीब आ गए। दोनों ने 11 मार्च 1958 में शादी कर ली। 

सुनील दत्त को शादी के बाद पता चला कि नरगिस को साड़ियों का बहुत शौक है। बस फिर क्या सुनील जहां भी जाते वहां से नरगिस के लिए साड़ी जरूर लाते थे। मगर कुछ दिनों बाद सुनील दत्त ने ध्यान दिया कि नरगिस उनकी लाई हुई साड़ियां पहनती नहीं हैं। जब नरगिस से उन्होंने इस बात को पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी लायी हुई साड़ियां नरगिस को पसंद नहीं आतीं। किसी का कलर अच्छा नहीं लगता तो किसी की डिजाइन। 

एक इंटरव्यू में नरगिस ने बताया भी था कि वो सुनील दत्त की लाई हुई साड़ियां पहनती तो नहीं थीं मगर उन्हें संभाल कर जरूर रखती थीं। ये नरगिस का प्यार ही तो था जो साड़ियो को रखकर सुनील दत्त के प्रति उनका सम्मान और प्यार दर्शाता था। सुनील दत्त को भी ये बात सुनकर खुशी हुई थी कि नरगिस ने पसंद ना होने के बावजूद वो साड़ी संभाल कर रखी है। 

टॅग्स :नरगिससुनील दत्तसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?