लाइव न्यूज़ :

De De Pyaar De 2: अजय देवगन स्टारर फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक; जानें यहां

By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2024 17:15 IST

De De Pyaar De 2: अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया है।

Open in App

De De Pyaar De 2: बॉलीवुड एक्शन स्टॉर अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म शैतान के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद से काफी प्रशंसा बटौरी है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस बीच, अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन अपनी 2019 की रोमांटिक कॉमेडी, दे दे प्यार दे के सीक्वल में लव रंजन और भूषण कुमार के साथ फिर से जुड़ रहे हैं।

पहले भाग में 26 वर्षीय आयशा खुराना (रकुल प्रीत सिंह) के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने के लिए आशीष (अजय देवगन) के परिवार के पक्ष के बारे में बताया गया है, जबकि सीक्वल 50 वर्षीय आयशा खुराना (रकुल प्रीत सिंह) के साथ रिश्ते पर आयशा के परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में है। 

फिल्म की रिलीज डेट का हुआ खुलासा 

पिंकविला के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 अगले साल 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खबर के मुताबिक, फिल्म रिलीज डेट को इस तरह रखा गया है कि एक मई को मजदूर दिवस और महाराष्ट्र की छुट्टी का फायदा इसके कलेक्शन को मिले। इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टियों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा असर करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। 

मालूम हो कि दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग जून 2024 में शुरू होगी, जब अजय देवगन सिंघम अगेन और रेड 2 की शूटिंग पूरी करेंगे। दे दे प्यार दे 2 को तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है और इसे लव फिल्म्स के साथ टी सीरीज द्वारा निर्मित किया जाएगा।

अजय देवगन वर्तमान में शैतान की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वह आज सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी विभिन्न शैलियों की फिल्म फ्रेंचाइजी बड़ी व्यावसायिक हिट रही हैं। सिंघम फ्रैंचाइजी, गोलमाल फ्रैंचाइजी और दृश्यम फ्रैंचाइजी के बाद, दे दे प्यार दे भी फ्रैंचाइजी बनने की राह पर है और टीम खुश है।

टॅग्स :अजय देवगनआगामी फिल्मदे दे प्यार दे मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?