लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्वे जारी, शिवसेना ने कहा- यह तालिबानी विचारधारा है

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2021 15:07 IST

ऑपरेशन को एक "सर्वेक्षण" बताते हुए सूत्रों ने दावा किया कि सोनू सूद की कंपनी और लखनऊ स्थित एक रियल एस्टेट फर्म के बीच हाल ही में एक सौदा जांच के दायरे में है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को आयकर विभाग ने सोनू सूद के 6 ठिकानों पर 12 घंटे सर्वे किया थागुरुवार उनके घर आयकर अधिकारी दोबारा जांच करने पहुंचे हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के बुधवार 6 ठिकानों पर आयकर विभाग के सर्वे के बाद आज मुंबई में उनके घर विभाग के अधिकारी दोबारा पहुंचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आयकर अधिकारी सोनू सूद के लखनऊ की एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ हुए प्रॉपर्टी सौदे की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कल अभिनेता से जुड़े छह स्थानों की तलाशी ली, जिसमें जुहू स्थित उनके घर पर स्थित उनकी चैरिटी का कार्यालय भी शामिल है।

ऑपरेशन को अधिकारियों ने "सर्वेक्षण" बताया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सोनू सूद की कंपनी और लखनऊ स्थित एक रियल एस्टेट फर्म के बीच हाल ही में एक सौदा जांच के दायरे में है। इस सौदे पर कर चोरी के आरोपों पर सर्वेक्षण शुरू किया गया है। वहीं विपक्षी राजनेताओं ने इसे 48 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ विच हंट करार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को करीब 12 घंटे की सर्वे के बाद अधिकारी चले गए थे। लेकिन आज फिर से अधिकारी यहां पहुंचे हैं।

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अभिनेता की मुलाकात के कुछ दिनों बाद छापे मारे गए, जिन्होंने उन्हें स्कूली छात्रों के लिए "देश का मेंटर्स" कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। 

सोनू सूद के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की तो भाजपा के महाराष्ट्र विधायक राम कदम ने इसे पारदर्शी बताते हुए कहा कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी कोई कार्रवाई करती है तो कांग्रेस के साथ-साथ पूरा विपक्ष इसे राजनीतिक कहता है। क्या इन एजेंसियों को काम करना बंद कर देना चाहिए? ये ऑपरेशन पारदर्शी हैं। 

वहीं राम कदम के जवाब पर पलटवार करते हुए भाजपा की पूर्व सहयोगी और महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना ने इसे तालिबानी विचारधारा बताया। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने राम कदम के जवाब से असमति जताते हुए  इसे "चुनिंदा लक्ष्यीकरण" कहा और भाजपा पर "तालिबानी" विचारधारा का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे और असहाय सैकड़ों प्रवासियों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए बसों, ट्रेनों और यहां तक ​​कि उड़ानों की भी व्यवस्था की। इस साल की शुरुआत में दूसरी लहर के दौरान, उन्होंने कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन भी मुहैया कराया था।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!