लाइव न्यूज़ :

Suhani Bhatnagar Dies: 'दंगल' गर्ल सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, आमिर खान के साथ छोटी बबीता फोगाट के किरदार में किया था काम

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2024 13:53 IST

Suhani Bhatnagar Passes Away: दंगल फेम सुहानी भटनागर का निधन हो गया।

Open in App

मुंबई: आमिर खान की हिट फिल्म दंगल (Dangal) में छोटी बबीता फोगाट (Babita Phogat) का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया। महज 19 साल की उम्र में सुहानी दुनिया को छोड़कर चली गईं। बताया जा रहा है कि सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके कारण काफी समय से उनका इलाज चल रहा था और वह अस्पताल में भर्ती थी। 

गौरतलब है कि  इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका उन पर इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

कौन हैं सुहानी भटनागर?

सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर बाल कलाकार थीं। उन्हें आमिर खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म "दंगल" (2016) में बबीता फोगट के युवा संस्करण के रूप में उनकी भूमिका के लिए प्रसिद्धि मिली। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन विज्ञापनों में भी काम किया था। दंगल के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी। 

कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया था। एक्ट्रेस 25 नवंबर 2021 के बाद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान रह गए। उनका लुक काफी बदल गया था। 

टॅग्स :दंगलआमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!