लाइव न्यूज़ :

'मैं फिलहाल किराए के घर में रह रहा हूं', तस्वीर में दीवार पर सीलन दिखने के बाद लोगों ने मजे लिए तो बोले ऋतिक रोशन

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2021 09:22 IST

ऋतिक ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर। ये गुड मॉर्निंग है। बुधवार को इतवार जैसा महसूस हो रहा। अब जाओ और अपनी मां से गले मिलो'।

Open in App
ठळक मुद्दे ऋतिक ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट परइस तस्वीर में एक यूजर ने उनकी दीवार की सीलन की तरफ लोगों का ध्यान खींचासुपरस्टार के घर में सीलन देखकर लोगों ने खूब मजे लिए

मुंबईः अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी और अपनी मां की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसके बाद एक फैन ने घर की दीवार पर सीलन की ओर ध्यान खींचा। फैन ने लिखा, 'गौर से देखिए ऋतिक रोशन के घर में सीलन।' ऋतिक द्वारा साझा की गई तस्वीर नाश्ते की मेज के पास बैठी एक मिरर सेल्फी है जिसमें उनकी मां बालकनी के पास खड़ी नजर आ रही हैं।

ऋतिक ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर। ये गुड मॉर्निंग है। बुधवार को इतवार जैसा महसूस हो रहा। अब जाओ और अपनी मां से गले मिलो'। ऋतिक के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने प्यार लुटाया। जबकि कुछ यूजर्स की नजर ऋतिक के घर की सीलन पर चली गई और इसे लेकर लोग मजाक बनाने लगे। यूजर्स की प्रतिक्रियाओं को देख ऋतिक ने जवाब दिया है। ऋतिक ने जवाब में लिखा, "फिलहाल घर भी किराए पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द।"

ऋतिक ने नए घर लेने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट पर आईं प्रतिक्रियाओं को लेकर एक और जवाब लिखा। उन्होंने एक और यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'अगर सीलन नही होगा तो सीलन को ठीक करने का मजा कैसे आएगा'। यूजर्स ऋतिक की पोस्ट पर मजे तो लिए लेकिन उनके जवाब ने सबका दिल भी जीत लिया। बता दें, ऋतिक दीपिका पादुकोण संग फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं।

 

 

 

टॅग्स :ऋतिक रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम