लाइव न्यूज़ :

Dahaad Teaser: मासूम लड़कियों को बचाने के लिए जान की बाजी लगाएंगी एक महिला कॉप, सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का टीजर देख फैन्स की सांसे थमी

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2023 12:31 IST

टीजर में सोनाक्षी एक धांसू पुलिवाली के रूप में नजर आ रही हैं जो मासूम लड़कियों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी भी लगाने को तैयार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे'दहाड़' रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई हैसीरीज का ट्रेलर 3 मई को रिलीज किया जाएगा सीरीज को दर्शकों के लिए 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा

Dahaad Teaser: बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा का नाम उन बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिना जाता है जिनके अभियन ने हमेशा बड़े पर्दे पर कमाल दिखाया है। शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली जब भी बड़े पर्दे पर दस्तक देती हैं उन्हें फैन्स का खूब प्यार मिलता है।

इस बीच अब सोनाक्षी सिन्हा अपनी नई पारी खेलने जा रही है। दरअसल, सोनाक्षी अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'दहाड़' के लिए इन दिनों चर्चा में हैं। इस सीरीज का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।

टीजर में सोनाक्षी एक धांसू पुलिवाली के रूप में नजर आ रही हैं जो मासूम लड़कियों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी भी लगाने को तैयार हैं। 

सोनाक्षी की अपकमिंग वेब सीरीज का ये शो आठ भागों में बांटा गया है जो एक क्राइम बेस ड्रामा है। शो में एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके सहयोगियों को दिखाया गया है जिसमें एक पेचिदा केस को सुलझाने के लिए पुलिस जी-जान लगा देती है। 

इस क्राइम ड्रामा सीरीज दहाड़ का टीजर बेहद दिलचस्प है। टीजर के बाहर आने के बाद फैन्स को ये काफी पसंद आ रहा है। फैन्स सीरीज को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

सीरियल किलर की खोज करेंगे सोनाक्षी 

सोनाक्षी की अपकमिंग वेब सीरीज की कहानी 27 महिलाओं की हत्या पर आधारित है। इन 27 महिलाओं की हत्या का केस सुलझाने की जिम्मेदारी सोनाक्षी सिन्हा के कंधों पर हैं जो कि अंजलि भाटिया के रूप में एक महिला कॉप है।

यह सब तब शुरू होता है जब महिलाओं की एक श्रृंखला रहस्यमय तरीके से सार्वजनिक बाथरूम में मृत पाई जाती है, सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को जांच का जिम्मा सौंपा जाता है।

सबसे पहले, मौतें स्पष्ट रूप से आत्महत्या प्रतीत होती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आते हैं, अंजलि को संदेह होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इस सीरियल किलर को ढूढ़ने के लिए ही एक रोमांचक सफर शुरू होता है जिसे सीरीज में दिखाया गया है। 

'दहाड़' रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है। सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें कि सीरीज का ट्रेलर 3 मई को रिलीज किया जाएगा। वहीं, सीरीज को दर्शकों के लिए 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!