लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 Box Office Collection Day 8: सलमान खान के जन्मदिन पर 'दबंग 3' ने किया शानदार कलेक्शन, जानिए अब तक की कुल कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 28, 2019 11:08 IST

रिलीज होते ही फिल्म 'दबंग 3' ने अपना जलवा दिखाया। पिछले कुछ दिनों से देशभर में नागरिकता बिल को लेकर प्रदर्शन हो रहा है ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका सीधा असर देखने को मिला।

Open in App

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'दबंग 3' ने शानदार कलेक्शन किया। इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक इस फिल्म की कमाई जारी है। दबंग की प्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए प्रभुदेवा ने 'दबंग 3' को फैंस के सामने पेश किया है। सलमान खान, सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, किच्चा सुदीप, टीनू आनंद, महेश मांजरेकर, नवाब शाह, वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।

रिलीज होते ही फिल्म 'दबंग 3' ने अपना जलवा दिखाया। पिछले कुछ दिनों से देशभर में नागरिकता बिल को लेकर प्रदर्शन हो रहा है ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका सीधा असर देखने को मिला।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने बीते शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी कुल मिलाकर इस फिल्म ने आठ दिनों में 129 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म की कहानीफिल्म की शुरुआत कॉमिक और एक्शन अवतार से होती है।जहां जहां चुलबुल पांडे (सलमान खान) एक शादी में लूटे गए सोने के गहनों को गुंटो से बचाकर उसे वापस दिलवाता है।इस केस को सुलझाते हुए ही चुलबुल का सामना एक बड़े माफिया बाली (सुदीप किच्चा) से होता है। जिसको देखकर चुलबुल के अतीत के घाव ताजा हो जाते हैं।  अब जब बाली एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आ गया है को वह अपने फर्ज और परिवार की रक्षा में लग जाता है क्योंकि उसके कारण ही एक वक्त पर चुलबुल का सब कुछ छिन गया था।

दरअसल रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलने से पहले  चुलबुल खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे।असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाड़िया) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी। ऐसे में चुलबुल दहेज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी को डॉक्टर बनाने के लिए तैयार है। लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग जाती है।

बाली की नजर खुशी पर पड़ जाती है और वह खुशी को पाने के लिए उतावला हो जाता है। इसी को लेकर बाली ने चुलबुल के साथ  अतीत में कुछ ऐसा किया है कि जिसका हिसाब अब चुलबुल उससे चुकता करेगा। वह बाली से बदला लेगा कि नहीं ये फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा।

टॅग्स :दबंग 3सलमान खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल