लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री स्वरा भास्कर समेत गायक विशाल ददलानी, कुब्रा सैत कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री ने लिखा- दोनों डोज ले चुकी थी

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2022 15:16 IST

संगीतकार विशाल ददलानी और अभिनेत्री कुब्रा सैत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने बताया कि वह टीके की दोनों खुराक ले चुकी हैंगायक विशाल ददलानी और अभिनेत्री कुब्रा सैत भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैंकलाकारों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और संपर्क में आए लोगों से जांच कराने को कहा

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और घर पर ही पृथक-वास में हैं। भास्कर (33) ने ट्वीट किया कि वह और उनके परिवार के सदस्यों में पांच जनवरी से ही लक्षण थे और वे पृथक रह रहे थे। वहीं गायक विशाल ददलानी और सेक्रेड गेम चर्चि अभिनेत्री कुब्रा सैत के भी ने भी खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

स्वरा भास्कर ने कहा, ‘‘ हेली कोविड। अभी आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट मिली और मैं संक्रमित हूं। पृथक-वास में हूं। बुखार, सिरदर्द और स्वाद न आने जैसे लक्षण है। मैंने टीके की दोनों खुराक ली है, उम्मीद करती हूं जल्दी इससे उबर जाऊं...सभी सुरक्षित रहें।’’ अभिनेत्री ने एक बयान में उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह किया।  भास्कर ने कहा, ‘‘ मैं पूरी एहतियात बरत रही हूं। मैंने पिछले एक सप्ताह के दौरान मेरे सम्पर्क में आए लोगों को बता दिया है, लेकिन अगर कोई और भी मेरे सम्पर्क में आया हो तो कृपया जांच कराएं। दो मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।’’ बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 के 20,181 नए मामले सामने आ आए , जबकि चार मरीजों की मौत हो गई । 

वहीं संगीतकार विशाल ददलानी और अभिनेत्री कुब्रा सैत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी। विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर कोविड-19 जांच किट के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उनके संपर्क में आए लोगों से तुरंत जांच कराने का आग्रह किया।

विशाल (48) ने लिखा, ‘‘यह किसी भी व्यक्ति के लिए है जो पिछले सप्ताह या 10 दिनों के भीतर मेरे संपर्क में आया हो। मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं, लेकिन फिर भी मैं काफी कमजोरी महसूस कर रहा हूं। कृपया सावधान रहें।’’ विशाल ने कहा कि कोविड-19 संबंधी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करने के बावजूद वह वायरस से संक्रमित हो गए।

चर्चित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ की अभिनेत्री कुब्रा सैत भी कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं। कुबरा (38) ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मैं जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी हूं। मुझमें संक्रमण के बेहद मामूली लक्षण हैं। यदि बीते दिनों में आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया घर पर ही अपनी जांच कर लें ताकि पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहे स्वास्थ्य तंत्र पर बोझ न बढ़े।’’ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 20,181 नए मामले सामने आए और चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।

टॅग्स :स्वरा भाष्करकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !