लाइव न्यूज़ :

घरेलू हिंसा मामले में पत्नी शालिनी की नई याचिका के बाद कोर्ट ने हनी सिंह को भेजा नोटिस, दुबई में संपत्ति के बेचने पर लगाई रोक

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2021 10:24 IST

शालिनी ने यूएई में सिंगर या उनकी कंपनियों के स्वामित्व की चल और अचल संपत्ति का अधिकार किसी अन्य को देने पर रोक की मांग की। वहीं शालिनी सिंह द्वारा दायर  नए आवेदन पर दिल्ली की एक अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशालिनी सिंह द्वारा दायर  नए आवेदन पर दिल्ली की एक अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया है कोर्ट ने हनी सिंह को विदेश में उनके नाम से रजिस्टर्ड कंपनी के दस्तावेज भी कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया है

दिल्लीः सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी के बीच का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने के बाद शालिनी सिंह ने तीज हजारी कोर्ट में एक और याचिका दायर की है। 

शालिनी ने यूएई में सिंगर या उनकी कंपनियों के स्वामित्व की चल और अचल संपत्ति का अधिकार किसी अन्य को देने पर रोक की मांग की। वहीं शालिनी सिंह द्वारा दायर  नए आवेदन पर दिल्ली की एक अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया है।

शालिनी ने याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति दुबई में तीसरे पक्ष का अधिकार बनाने और कुछ संपत्तियों का निपटारा करने की प्रक्रिया में हैं। याचिका पर कोर्ट ने हनी सिंह को विदेश में उनके नाम से रजिस्टर्ड कंपनी के दस्तावेज भी कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मामले में  ट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने दंपति की चैंबर काउंसलिंग की थी। इसके बाद उन्होंने 5 सितंबर को हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार को दो संरक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में अपने ससुराल से अपना सामान लाने की अनुमति प्रदान की थी। अदालत ने दंपति से कहा था कि विवाह में सामान्यत: टूट-फूट होती है, लेकिन दोनों को अपने भावों को गलत तरीके से प्रदर्शित नहीं करना चाहिए।

अदालत ने शालिनी को कहा कि जब वह ससुराल से सामान लेने जाएं तो उसे मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस दौरान दंपती किसी भी प्रकार के अपशब्दों का आदान-प्रदान नहीं करेंगे। बता दें, अदालत ने मामले की सुनवाई 28 सितंबर तय की है। इस दौरान कहा कि ईश्वर हमें दोनों पक्षों के साथ न्याय करने की ताकत दे। 

 

टॅग्स :हनी सिंहYo Yo Honey Singhबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम