लाइव न्यूज़ :

13 टांकों के साथ मैच खेलने पर बॉक्सर सतीश को जैकी श्रॉफ ने किया सलाम- कहा इसके लिए शेर के दिल की जरूरत होती है

By अनिल शर्मा | Updated: August 3, 2021 08:22 IST

ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय सुपर हेवीवेट बॉक्सर सतीश कुमार के क्वॉर्टर-फाइनल में चेहरे पर 13 टांकों के साथ मैच खेलने पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें सराहा है

Open in App
ठळक मुद्दे ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय सुपर हेवीवेट बॉक्सर सतीश कुमार की जैकी ने सराहना कीक्वॉर्टर-फाइनल में चेहरे पर 13 टांकों के साथ मैच खेलने रिंग में उतरे थे बॉक्सर सतीश कुमारजैकी श्रॉफ ने कहा, 13 टांकों के साथ लड़ने के लिए...सुपर ह्यूमन के साहस की ज़रूरत होती है

ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले पहले भारतीय सुपर हेवीवेट बॉक्सर सतीश कुमार के क्वॉर्टर-फाइनल में चेहरे पर 13 टांकों के साथ मैच खेलने पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें सराहा है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "13 टांकों के साथ लड़ने के लिए...सुपर ह्यूमन के साहस की ज़रूरत होती है...जिसे भारतीय सेना के बॉक्सर ने बखूबी दिखाया।

जैकी श्रॉफ ने आगे लिखा, चेहरे पर 13 टांके लगे सुपर हैवीवेट वर्ग में लड़ने वाले भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार को सलाम और सबसे बड़ा सम्मान, जो उन्हें पिछली लड़ाई के बाद मिला था। जैकी ने लिखा कि चेहरे पर 13 टांके। 6 दाहिनी आंख के ऊपर और सात ठुड्डी पर एक गहरी कट के साथ, जो लड़ाई के दौरान खुल गई? सुपर हैवी वेट कैटेगरी में? जहां हर पंच 600+ पाउंड या उससे अधिक के साथ पंच करने जैसा होगा? वह भी जलोलोव के खिलाफ, जो 6 फीट 6 इंच लंबा और एक पावर पंचर है?

जैकी श्रॉफ ने लिखा कि ऐसे पावर पंचर के खिलाफ शेर दिलवाला ही लड़ सकता है। बकौल जैकी-  इसके लिए शेर के दिल और अलौकिक साहस की जरूरत है। जिसे इस भारतीय सेना के मुक्केबाज ने खूब दिखाया। यहां तक ​​कि जोवोलोव ने भी रस्सियों को उठा लिया और सम्मान दिखाने के लिए पहले उसे जाने दिया। जय हिन्द

13 टांकों के साथ रिंग में क्यों उतरे सतीश कुमार?

चेहरे पर 13 टांकों के साथ रिंग में सतीश कुमार क्यों उतरे। इस बात का जवाब उन्होंने दिया और कहा है कि प्री-क्वार्टर मैच में उन्हें प्रतिद्वंदी खिलाड़ी का सिर चेहरे पर लगा था। इससे चिन और आइब्रो में 13 टांके आए। ऐसा लग रहा था, जैसे मैं सब कुछ हार गया। मैं बार-बार यही सोच रहा था कि खेलूं या न खेलूं। इसी दौरान मेरे लिए सोशल मीडिया पर प्रार्थनाओं का दौर शुरू हुआ। कोच, परिवार, दोस्तों समेत सभी ने मुझे अगला राउंड खेलने के लिए प्रेरित किया।

टॅग्स :जैकी श्रॉफतोक्यो ओलंपिक 2020बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच