लाइव न्यूज़ :

पुनीत शर्मा: कभी रेडियो चैनल में नौकरी मिलने पर खुशी से झूम उठे थे, फिर इस तरह बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

By भाषा | Updated: June 2, 2020 16:30 IST

लेखक ने हाल ही में अपनी धमाकेदार कविता ‘‘तुम कौन हो बे?’’ के साथ ढेर सारी प्रशंसा बटोरी थी और लोकप्रियता हासिल की, जिसे उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में पेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले शर्मा ने विज्ञान की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह रास्ता चुना।गीतकार शर्मा ने ‘‘औरंगज़ेब’’, ‘‘रिवॉल्वर रानी’’, ‘‘बरेली की बर्फी’’, ‘‘संजू’’, ‘‘लाल कप्तान’’ जैसी फिल्मों के गाने लिखे हैं।

गीतकार-कवि पुनीत शर्मा कहना है कि उनका साहित्य और सिनेमा से कोई संबंध नहीं था। वह एक या दो कविताएँ लिख सकते थे, लेकिन कभी भी काम के लिए मुंबई के फिल्म उद्योग में जाने का सपना नहीं देखा था। लेखक ने हाल ही में अपनी धमाकेदार कविता ‘‘तुम कौन हो बे?’’ के साथ ढेर सारी प्रशंसा बटोरी थी और लोकप्रियता हासिल की, जिसे उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में पेश किया था। 

मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले शर्मा ने विज्ञान की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह रास्ता चुना। इंदौर के रहने वाले शर्मा ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैं सिर्फ अपनी खुशी या मजे के लिए लिखता था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसे एक करियर बनाऊंगा। मैंने विज्ञान को एक विषय के रूप में लिया। मुझे कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी करने के लिए भी प्रशंसा भी मिली।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बॉलीवुड में जाने का विचार दूर-दूर तक नहीं था यहां तक कि मुंबई जाने का सपना तक नहीं देख पाया था।’’ 2008 में, उन्हें एक रेडियो चैनल में नौकरी मिल गई और उसमें काम करने के दौरान उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने रेडियो में अपने तीन वर्षों में बहुत कुछ सीखा और जाना। मैंने थिएटर किया, नाटक लिखे और गीत लिखे। तब मुझे एहसास हुआ कि अगर मुझे कई लोगों तक पहुंचना है और पैसा कमाना है, तो मुझे फिल्मों में जाना होगा।

 उन्होंने कहा, ‘‘मैं उद्योग के तकनीकी ज्ञान को इतना जानना और प्रशिक्षित होना चाहता था कि कोई भी यह नहीं कह सके कि आप यह नहीं जानते कि यह कैसे करना है।’’ गीतकार शर्मा ने ‘‘औरंगज़ेब’’, ‘‘रिवॉल्वर रानी’’, ‘‘बरेली की बर्फी’’, ‘‘संजू’’, ‘‘लाल कप्तान’’ जैसी फिल्मों के गाने लिखे हैं। शर्मा की अगली फिल्म शूजीत सरकार की ‘‘गुलाबो सिताबो’’ है, जिसके लिए उन्होंने दो गाने लिखे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!