लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कहर के बीच जमकर वायरल हो रहा है आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' का ये सीन, जानिए क्या है इसमें खास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 11:11 IST

आमिर खान, शरमन जोशी और माधवन की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कहर के कारण दुनियाभर में एक डर देखने को मिल रहा है।इसी बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स का एक सीन वायरल हो रहा है

कोरोना वायरस के कहर के कारण दुनियाभर में एक डर देखने को मिल रहा है। इस खतरनाक वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इस वायरस की चपेट में 500 से ज्यादा लोग आ गए हैं। ऐसे में देश को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने 21 दिन के लिए देश भर में लॉकडाउन का ऐलान किया है। ताकि वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ा जा सके। इसी बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स का एक सीन वायरल हो रहा है।

आमिर खान, शरमन जोशी और माधवन की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया  था। आज भी इस फिल्म को फैंस काफी पसंद करते हैं, ऐसे में वायरस से जुड़ता हुआ फिल्म का एक सीन वायरल हो रहा है।

फिल्म का वो सीन वायरल हो रहा है जब तीनों स्टूडेंटस बने आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के किरदार अपने कॉलेज के डायरेक्टर बने बोमन ईरानी से परेशान हो जाते है। जिसके बाद राजू (शरमन जोशी) गुस्से में कहता है कि भगवान मैं नॉन वेज खाना छोड़ दूंगा, हजारों अगरबत्ती जलाउंगा, बस इस वायरस को उठा ले, नर्क में जला उसे, पकौड़े बना उसके। दुनियाभर में 100 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से  18 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कोरोना वायरस को WHO ने महामारी घोषित की है। भारत में इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसआमिर खानआर माधवनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!