लाइव न्यूज़ :

शाहरुख के बाद अब पत्नी गौरी आईं मदद के लिए आईं आगे, 95 हजार खाने पैकेट बंटवाए, कहा- 'अभी और भी ऐसे काम होने हैं'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 15, 2020 08:01 IST

आपको बता दें कि शाहरुख और गौरी खान ने बीते दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद का एलान किया था। ये दोनों आर्थिक मदद देने के साथ जरुरतमंदो को राशन तक मुहैया करवा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे। अब शाहरुख खान की पत्नी भी मदद के लिए आगे आई हैं।

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में ये वायरस कम से कम फैले इसके लिए इसके लिए 3 मई तक लॉकलाउन चलने वाला है। ऐसे में लोगों के घरों से बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण काम पर भी सीधा असर पड़ा है। ऐसे में देश की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं।

अब तक मनोरंजन जगत के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों की मदद करने की कोशिश की है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे। अब शाहरुख खान की पत्नी भी मदद के लिए आगे आई हैं।

गौरी खान ने मुंबई में मौजूद मजदूरों और गरीबों के लिए 95000 भोजन के पैकेट बंटवाए हैं। उन्होंने खाना अपने रोटी बैंक फाउंडेशन और मीर फाउंडेशन के सहयोगी से बांटे हैं। इस बात की जानकारी गौरी खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। गौरी खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भोजन बांटते हुए लोगों की तस्वीरें साझा की।

 इस फोटोज में आम लोग और कुछ पुलिसवाले जरूरतमंदो को खाना बांटते नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर से साथ गौरी खान ने कैप्शन में लिखा, 'रोटी बैंक फाउंडेशन ने मीर फाउंडेशन के सहयोग से मुंबई के गरीब समुदायों के लोगों को 95,000 मील उपलब्ध कराए हैं। यह तो एक शुरुआत भर है, अभी और भी कई ऐसे काम किए जाने हैं। हाल ही में शाहरुख ने  शाहरुख खान ने अब 25 हजार पीपीई किट दी हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि शाहरुख खान ने सरकार की मदद करने के लिए 25 हजार PPE किट दी हैं। एक्टर का आभार जताते हुए मंत्री ने ट्वीट भी किया है। 

शाहरुख खान  का आभार व्यक्त करते हुए राजेश टोपे ने ट्वीट किया, '25 हजार PPE किट के आपके योगदान के लिए बहुत धन्यवाद शाहरुख खान। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में सहयोग करेगी और इससे चिकित्सकों की सुरक्षा करने में भी हमें काफी आसानी होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहरुख़ खानगौरी खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?