लाइव न्यूज़ :

क्या वाकई आमिर खान ने आटे के पैकेट में छुपाकर 15 हजार रुपये गरीबों को दिए दान? जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 11:04 IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) में दावा किया गया था कि एक्टर ने आटे के पैकिटों में 15 हजार रुपये छुपाकर गरीबों को दान दिया है...

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा हैभारत में तेजी से इस संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे  हैं।

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। भारत में तेजी से इस संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे  हैं। ऐसे वक्त में सरकार के साथ ही सेलेब्स भी लगातार जरुरतमंद और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह दावा किया गया था कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने गरीबों को बिल्कुल ही अनोखे अंदाज में पैसे डोनेट किए।

इस वक्त हर एक सेलेब्स लोगों की अलग अलग तरीके से मदद कर रहा है। ये सेलेब्स मदद में किसी से भी कम नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच आमिर खान को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने आटे के साथ पैसे भी दिए हैं।

टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) में हाल ही में यह दावा किया गया  कि आमिर खान (Aamir Khan Twitter) ने  23 अप्रैल को दिल्ली के एक इलाके में ट्रक भरकर आटे के एक-एक किलो के पैकेट भेजे। जिसके अंदर 15 हजार रुपये भी छुपे हुए थे। हालांकि, उस वीडियो की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो किसका है और क्यों फैलाया जा रहा इस बारे में भी पुष्टि नहीं हुई है।

इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक किलो आटे के पैकेट को लेने से मना कर दिया था। लेकिन जिनको वाकई एक किलो की भी बहुत जरुत थी और वह लेने गए और जब इन लोगों ने पैकेट खोला तो उसनें 15 हजार रूपये थे।  टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) में यह दावा किया गया था कि इसके पीछे आमिर खान (Aamir Khan) का हाथ है। दरअसल बात ये भी है कि आमिर अपनी किसी भी चीज  को लेकर सोशल मीडिया पर कभी खुलासा नहीं करते हैं। ऐसे में इस वायरल वीडियो के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं आमिर खान की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :आमिर खानकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!