लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक साथ गरीबों की मदद में जुटे नेता, एक्टर और उद्योगपति, कर रहे यह काम

By भाषा | Updated: April 8, 2020 19:19 IST

चिरंजीवी के ट्विटर हैंडल के मुताबिक इस पहल में तेलुगु फिल्म के कई कलाकारों ने योगदान किया है। लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार योगदान बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअन्नपूर्णा मुफ्त भोजन योजना का उद्देश्य कामगारों, छात्रों और छोटे कारोबारियों को गुणवत्ता पूर्ण गर्म खाना मुहैया कराना है। आरएसएस के मुताबिक 2,678 स्वयंसेवकों ने तेलंगाना के 369 स्थानों पर 25,000 परिवारों की मदद की।

कोरोना वायरस की विश्वव्यापी महामारी और राष्ट्रव्यापी लॉकडउान के बीच तेलंगाना की कई प्रमुख हस्तियों, उद्योगपतियों और अन्य ने संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करने के लिए परोपाकारी कार्यों की घोषणा की है। तेलुगु फिल्म उद्योग की नामचीन हस्तियों ने अभिनेता चिरंजीवी के नेतृत्व में फिल्म उद्योग में लगे कर्मचारियों खासतौर पर दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की मदद के लिए कोरोना संकट परोपकार कार्य की शुरुआत की। चिरंजीवी के ट्विटर हैंडल के मुताबिक इस पहल में तेलुगु फिल्म के कई कलाकारों ने योगदान किया है। लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार योगदान बढ़ रहा है।

जीएमआर समूह, रेड्डी लैब, एनसीसी लिमिटेड और शांता बायोटेक कुछ उद्योग घराने हैं जिन्होंने दान दिया है। तेलंगाना के नगर निकाय प्रशासन मामलों के मंत्री केटी रामा राव ने ट्वीट कर बताया कि मेडचल में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली एक महिला ने उसे आवंटित आधा राशन जरूरतमंदों को देने के लिए लौटा दिया। वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने बताया कि वह अन्नपूर्णा भोजन योजना के तहत 45,000 लोगों को दिन का खाना और 15,000 लोगों को रात का खाना मुफ्त में मुहैया करा रहा है।

जीएचएमसी ने बताया कि अन्नपूर्णा मुफ्त भोजन योजना का उद्देश्य कामगारों, छात्रों और छोटे कारोबारियों को गुणवत्ता पूर्ण गर्म खाना मुहैया कराना है। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा नेता भी हैदराबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में परोपकारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान सेवा मुहैया कराने का कार्य कर रहा है और यहां तक कि सरकारी प्रशासन की भी मदद कर रहा है।

आरएसएस के मुताबिक 2,678 स्वयंसेवकों ने तेलंगाना के 369 स्थानों पर 25,000 परिवारों की मदद की। संगठन ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद पहल के तहत आरएसएस गरीबों को खाना खिला रहा है, किराना किट के तहत आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों के दरवाजे तक पहुंचा रहा है। आरएसएस ने बताया कि उसके कार्यकर्ता कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!