लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में कोरोना विस्फोटः अभिनेत्री मिथिला पालकर, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर पॉजिटिव, संक्रमित होने के बाद अस्पातल में भर्ती हुए प्रियदर्शन

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2022 15:50 IST

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने भी खुद को कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी। अनारकली ऑफ आरा से निर्देशन में कदम रखनेवाले अविनाश दास ने भी खुद के दोबारा संक्रमित होने की सूचना सोशल मीडिया पर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमधुर भंडारकर ने लिखा कि टीके की दोनों डोज लेने के बाद भी पॉजिटिव हो गया मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन संक्रमित होने के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती है

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं। कई फिल्म अभिनेता, अभिनत्रियां और फिल्ममेकर टीके के दोनों खुराक लेने के बावजूद दोबारा संक्रमित हो गए हैं। शनिवार फिल्म अभिनेत्री मिथिला पालकर ने जानकारी दी कि वह कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। वहीं फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने भी खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी। 'अनारकली ऑफ आरा' से निर्देशन में कदम रखनेवाले अविनाश दास ने भी खुद के दोबारा संक्रमित होने की सूचना सोशल मीडिया पर दी है।

इसके अलावा शुक्रवार को मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के भी कोविड संक्रमित होने की खबर आई है। संक्रमित होने के बाद प्रियदर्शन को  चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल 64 वर्षीय प्रियदर्शन की हालत स्थिर बताई जा रही है। अभिनेता मोहनलाल द्वारा अभिनीत कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली उनकी हालिया मलयालम फिल्म 'मरक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

मधुर भंडारकर ने ट्वीट करके बताया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लिखा, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, वैक्सीन के दोनों डोज़ लिए हैं। लेकिन हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं।" बकौल भंडारकर, "जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं कृपया अपना टेस्ट करा लें। सुरक्षित रहें और कोविड-19 के नियमों का पालन करें।"

लिटिल थिंग्स' की अभिनेत्री मिथिला पालकर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने लिखा, "मैंने अपना बर्थडे वीक कोविड-19 पॉजिटिव नोट पर शुरू किया। एसिम्पटोमैटिक हूं और परिवार में सब ठीक हैं।" वहीं, अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने बताया है कि 2022 शुरू होने से पहले ही तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद कोविड-19 से संक्रमित हो गई।

इससे पहले सेक्रेड गेम्स अभिनेत्री कुब्रा सैत, नोरा फतेही, जॉन अब्राहम, करीना कपूर, एकता कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारे कोविड पॉजिटव हो चुके हैं। 

टॅग्स :प्रियदर्शनकोरोना वायरसहिन्दी सिनेमा समाचारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!