लाइव न्यूज़ :

इस मशहूर एक्टर के विला में चल रही थी रेव पार्टी, गोवा पुलिस ने छापा मार 23 लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2020 14:36 IST

सिओलिम निर्वाचन क्षेत्र से गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पल्येकर ने दावा किया कि तटीय इलाके में रेव पार्टियां धड़ल्ले से चल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय थानों को रिश्वत दी जाती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपल्येकर ने फेसबुक पर लिखा ‘‘वक्त आ गया है कि निरीक्षक सहित अंजुना पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से बदला जाए। ’’उन्होंने कहा, ‘‘राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री की आवश्यकता है क्योंकि मुख्यमंत्री सावंत का पूरा ध्यान खनन परिवहन पर है। लोबो (भाजपा विधायक माइकल लोबो) गृह मंत्री के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।’’

पुलिस ने उत्तरी गोवा के वागाटोर गांव में बॉलीवुड अभिनेता कपिल झावेरी के विला में चल रही एक रेव पार्टी पर छापा मारा और अभिनेता तथा तीन विदेशी महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को अंजुना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वागाटोर गांव में एक विला में पार्टी चल रही थी। 

वहां से नौ लाख रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) शोभित सक्सेना ने कहा, ‘‘झावेरी और तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं रूस की हैं और एक महिला चेक गणराज्य की है।’’ उन्होंने बताया कि इन लोगों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

सक्सेना ने कहा कि झावेरी ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है और वर्तमान में गोवा में रहते हैं। उनकी कुछ फिल्मों में "दिल परदेसी हो गया" और "इश्क विश्क" शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद 19 अन्य लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर घरेलू पर्यटक थे जो छुट्टियां मनाने के लिए तटीय राज्य आए थे। 

गोवा के पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थ के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने अंजुना में देर रात पार्टी का भंडाफोड़ किया। तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और नौ लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया। ’’ 

टॅग्स :गोवाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!