लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सारा अली खान और वरुण धवन का 'हुस्न है सुहाना' सॉन्ग रिलीज, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, दे रहे ऐसे रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: December 9, 2020 14:41 IST

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नं. 1' का एक और गाना बुधवार को रिलीज कर गिया है। 'हुस्न है सुहाना' गाने को देखकर फैंस को गोविंदा की याद आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन की फिल्म 'कुली नं. 1' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।फिल्म की कहानी के साथ-साथ कई गाने भी पुरानी वाली गोविंदा की फिल्म से कॉपी की गई है।'हुस्न है सुहाना' गाने में वरुण पूरी तरह से गोविंदा को कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1 ' का नया सॉन्ग 'हुस्न है सुहाना' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही इस कॉपी गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।  ये गाना गोविंदा की फिल्म कुली नंबर 1 के हिट गाने हुस्न है सुहाना का रीमेक है। लिहाजा फैंस को इसका नया वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा और वह सारा और वरुण को ट्रोल कर रहे हैं। 

गाने में सारा और वरुण की जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन गाने के स्टेप को पुराने गाने से पूरी तरह कॉपी किया गया है। वरुण धवन का इस तरह गोविंदा बनने की कोशिश से कुछ फैंस निराश हैं। हुस्न है सुहाना गाने को चांदना दीक्षित और अभिजीत भट्टाचार्या ने गाया है. इसे म्यूजिक तनिष्क बागची और आनंद मिलिंद ने दिया है और बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। 

सोशल मीडिया पर फैंस गाने को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर देखने से पता चलता है कि फिल्म पूरी तरह से गोविंदा की 'कुली नं. 1' की कॉपी है। फिल्म में किसी भी तरह का छेड़छाड़ नहीं किया है। इस फिल्म में कादर खान वाले किरदार को परेश रावल निभा रहे हैं। परेश रावल और वरुण धवन के बीच कई कॉमेडी सीन्स दिखाए गए हैं। वहीं पहली फिल्म में जो शक्ति कपूर ने निभाया है, इस फिल्म में वह राजपला यादव करते दिखाई देंगे। 

टॅग्स :वरुण धवनसारा अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!