लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन और सारा की 'कुली नंबर 1' देख सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- सारा मूड और टाइम खराब कर दिया...

By अमित कुमार | Updated: December 25, 2020 10:29 IST

लंबे समय से 'कुली नं.1' का इंतजार कर रहे फैंस का इंजतार खत्म हुआ। आखिरकार इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन और सारा अली खान की फ‍िल्‍म कुली नंबर 1 को क्रिसमस के मौके पर र‍िलीज किया गया है। फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। यह फ‍िल्‍म सुपरस्‍टार गोविंदा की 90 के दशक की फ‍िल्‍म कुली नंबर 1 की सीक्‍वेल है।

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नं.1' रिलीज हो चुकी है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी अत्साह बना हुआ था। लेकिन फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अधिकतर लोगों को वरुण-सारा की यह फिल्म पसंद नहीं आई। 

कुली नंबर वन रिलीज होने के साथ ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग फिल्म को लेकर लगातार अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर फैंस से अपील कर रहे हैं कि वह इस फिल्म को देखकर अपना टाइम बर्बाद ना करें। पहले जुड़वा और अब कुली नंबर वन। हर फिल्म का अपना समय होता, अपना एक मूड होता है। ऐसे में डेविड धवन ने अपनी ही फिल्म की रीमेक कर उसे खराब किए जा रहे हैं। 

कुली नंबर वन गोविंदा के करियर की सबसे सफल फिल्मों में एक हैं। ऐसे में सीक्वल में वरुण धवन से काफी उम्मीदें थी। लेकिन उन्होंने कई मौकों पर लोगों को निराश किया है। वहीं सारा अली खान गाने के अलावा और कहीं भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो सकी। फिल्‍म का म्‍यूज‍िक मजेदार है और सारे ही पैपी डांस नंबर हैं। पार्टीज में ये गाने जरूर हिट होंगे। हालांकि डेविड धवन से एक मास एंटरटेनर बनाने की कोशिश की है।

बता दें कि 'कुली नं.1' को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। यह गोविंदा और करिश्मा कपूर की 1995 में आई फिल्म 'कुली नं. 1' की रीमेक है। इसमें गोविंदा और करिश्मा के अलावा शक्ति कपूर, कादर खान लीड रोल में थे। नई 'कुली नं. 1' में वरुण और सारा के अलावा राजपाल यादव और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, शिखा तलसानिया भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :वरुण धवनसारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!