लाइव न्यूज़ :

कोरोना से ठीक होने के बाद भी इलाके के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनीं कनिका कपूर, जानें वजह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 13, 2020 09:19 IST

कनिका कपूर ने भले ही कोरोना से जंग जीत ली है, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इस संक्रमण से संबंधित कुछ नई मुश्किलें उनकी राह देख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका फिलहाल अस्पताल से घर आ गई हैं, जहां वह 14 दिन तक आइसोलेशन में रह रही हैं। इसके बाद लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ करने वाली हैं। 

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना से ठीक होकर घर तो लौट गई हैं और 14 दिन के सेल्फ क्वारंटाइन का पालन भी कर रही हैं। लेकिन उनकी वजह से लोगों की दिक्कतों में कोई कमी नहीं आई है। कनिका का कोरोना पॉजीटिव होना उनके इलाके के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसकी वजह है कनिका जिस बिल्डिंग में रहती हैं, उसे अब तक सील न किया जाना।

जी हां, जिन इलाकों में कोरोना पॉजीटिव केस पाए जाते हैं, उन्हें सील कर दिया जाता है, लेकिन कनिका लखनऊ में जहां रहती हैं उस इलाके को अभी तक सील नहीं किया गया है। वहां रहने वाले लोग चाहते हैं कि कनिका वाली बिल्डिंग को सील किया जाए। जब उन्होंने इस बारे में सवाल उठाया तो स्थानीय प्रशासन की ओर से जवाब मिला कि कनिका अब पूरी तरह से ठीक हैं और उनसे किसी और को संक्रमण होने का खतरा नहीं है। ऐसे में बिल्डिंग सील करने का कोई मतलब नहीं है।

कनिका कपूर ने भले ही कोरोना से जंग जीत ली है, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इस संक्रमण से संबंधित कुछ नई मुश्किलें उनकी राह देख रही हैं। कनिका फिलहाल अस्पताल से घर आ गई हैं, जहां वह 14 दिन तक आइसोलेशन में रह रही हैं। इसके बाद लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ करने वाली हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका पर कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी क्वारंटाइन में न रहने और जानबूझ कर दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने के आरोप हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 188, 259 और 270 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा दो अन्य एफआईआर भी उनके खिलाफ हैं, जो हजरतगंज और महानगर पुलिस थाने में दर्ज हैं।

टॅग्स :कनिका कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!