लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने खुद शुरू कराया 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट का विवाद- कंगना रनौत

By शिवेंद्र राय | Updated: August 3, 2022 17:07 IST

आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर जारी विवाद के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सारे विवाद का ठीकरा आमिर के सिर ही फोड़ दिया है। कंगना का कहना है कि ये सब पब्लिसिटी के लिए किया गया है जिसके मास्टर माइंड खुद आमिर हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे11 अगस्त रिलीज होगी आमिर की लाल सिंह चड्ढारिलीज से पहले ही विवादों में फिल्मकंगना बोलीं, सारा विवाद आमिर ने जानबूझकर खड़ा किया

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने चौंकाने वाली बात कही है। कंगना का कहना है कि फिल्म की पब्लिसिटी के लिए आमिर ने यह विवाद खुद गढ़ा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बॉयकॉट लाल सिंह चड्डा ट्रेंड कर रहा है। अब कंगना ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर आमिर खान को ही इस पूरे विवाद का मास्‍टमाइंड बताया है।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मुझे लगता है कि आगामी फिल्‍म लाल सिंह चड्ढा को लेकर जितनी भी नेगेटिव बातें हो रही हैं, वो खुद मास्टरमाइंड आमिर खान ने अपना दिमाग लगाकर शुरू किया है। इस साल अभी तक एक कॉमेडी फिल्‍म के सीक्‍वल को छोड़कर कोई भी फिल्‍म हिट नहीं हुई है। भारतीय संस्‍कृति से जुड़ी हुई सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्‍में ही अच्‍छा कर रही हैं या फिर वो फिल्‍में जिनमें देसी फ्लेवर है। एक हॉलीवुड रीमेक फिल्‍म वैसे भी अच्‍छा प्रदर्शन नहीं करती है। लेकिन अब वो भारत को असहिष्णु कहेंगे, हिंदी फिल्म निर्माताओं को दर्शकों की नब्ज को समझने की जरूरत है। यह हिंदू या मुसलमान होने के बारे में नहीं है। आमिर खान जी ने हिंदूफोबिक पीके बनाई और भारत को असहिष्णु देश बताया और अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्‍में दी, कृपया इसे धर्म या विचारधारा से जोड़कर बताना बंद करें, यह उनकी खराब एक्‍ट‍िंग और खराब फिल्मों से अलग बात है।"

बता दें कि 11 अगस्त रिलीज होने वाली अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट के मुद्दे पर आमिर खान ने सफाई भी दी है और कहा,''मुझे ये सोचकर बुरा लगता है कि जो लोग ये सारी बातें कह रहे हैं, क्या उन्हें दिल से लगता है कि मुझे इंडिया पसंद नहीं। हो सकता है कि उन्हें ऐसा लगता हो। मगर ये सही नहीं है। ये बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कुछ लोग ऐसा सोचते हैं। मगर असल में ऐसा नहीं है। प्लीज मेरी फिल्म को बॉयकॉट न करें। प्लीज मेरी फिल्म देखें।''

टॅग्स :कंगना रनौतआमिर खानबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!