लाइव न्यूज़ :

कंगना के समर्थन में कांग्रेस नेता संजय निरुपम, कहा- ऑफिस के चक्कर में शिवसेना का डिमॉलिशन न शुरू हो जाए!

By अमित कुमार | Updated: September 9, 2020 21:22 IST

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़ने की बीएमसी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पहुंचने पर कंगना सिलसिलेवार ट्वीट और वीडियो के जरिये शिवसेना तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसी।कंगना के पक्ष में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी अपनी बात रखी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया। इसके बाद मुंबई पहुंचने पर कंगना सिलसिलेवार ट्वीट और वीडियो के जरिये शिवसेना तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसी। उन्होंने अपने बंगले को ‘‘राम मंदिर’’ और खुद को छत्रपति शिवाजी की बेटी बताया। चंडीगढ़ से विमान के जरिए अपराह्न करीब ढाई बजे कंगना के मुंबई हवाईअड्डे पहुंचने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वहां उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

कंगना के पक्ष में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी अपनी बात रखी है। संजय निरुपम ने ट्वीट करके कहा, 'कंगना का ऑफिस अवैध था या उसे डिमॉलिश करने का तरीका ? क्योंकि हाई कोर्ट ने कार्रवाई को गलत माना और तत्काल रोक लगा दी. पूरा एक्शन प्रतिशोध से ओत-प्रोत था, लेकिन बदले की राजनीति की उम्र बहुत छोटी होती है. कहीं एक ऑफिस के चक्कर में शिवसेना का डिमॉलिशन न शुरू हो जाए !'

कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर शिवसेना पर साधा निशाना

कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है...आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।’’ 

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘... मुझे पता तो था कि कश्मीर पंडितों पर क्या बीती है, आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाउंगी और अपने देशवासियों को जगाउंगी क्योंकि मुझे पता था कि यह हमारे साथ होगा तो होगा, लेकिन मेरे साथ हुआ इसका कोई मतलब है कि इसके कोई मायने हैं। ’’ (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय निरुपमशिव सेनाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!