लाइव न्यूज़ :

प्रकाश राज के खिलाफ कर्नाटक के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत, ‘चंद्रयान-3’ को लेकर किया था ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: August 22, 2023 15:07 IST

प्रकाश राज ने लिखा थाः ब्रेकिंग न्यूजः विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से भेजी गई पहली तस्वीर। इस ट्वीट को लेकर प्रकाश राज के खिलाफ एक्स पर प्रकाश राज गद्दार है हैशटैग अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। प्रकाश राज ने कहा कि नफरत केवल नफरत देखती है...मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था

कर्नाटक: चंद्रयान-3 मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। 

 कई लोगों ने प्रकाश राज के इस ट्वीट को भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के मखौल के तौर पर लिया। हालांकि, प्रकाश राज ने एक अन्य पोस्ट में आलोचकों का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है’ और वह एक पुराने परिहास का संदर्भ दे रहे थे। प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है।

इस कार्टून को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा थाः ब्रेकिंग न्यूजः विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से भेजी गई पहली तस्वीर। इस ट्वीट को लेकर प्रकाश राज के खिलाफ एक्स पर प्रकाश राज गद्दार है हैशटैग अभियान चलाया जा रहा है।

राज ने आलोचकों को जवाबी पोस्ट में लिखा, ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है...मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था...केरल चायवाला का उत्सव मनाए...किस चायवाल ने यह ट्रोल किया देखो?? ...अगर आप परिहास समझ नहीं सके तो यह परिहास आपके लिए है...परिपक्व बनो#बस पूछ रहा हूं।’’ अभिनेता के इस पोस्ट ने कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को नाराज कर दिया।

एक ने सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले राज से कहा कि वह राजनीतिक घृणा को इसरो की उपलब्धि से दूर रखें। उसने लिखा, ‘‘प्रकाश जी, यह चंद्रयान मिशन इसरो का है न कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का। अगर यह सफल होता है तो यह भारत की सफलता होगी न कि किसी पार्टी की। आप क्यों चाहते हैं कि मिशन असफल हो? भाजपा केवल सत्तारूढ़ पार्टी है। एक दिन यह चली जाएगी लेकिन इसरो सालों साल रहेगा और हमें गौरवान्वित करेगा।’’ कुछ यूजर्स का मानना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अपने नवीनतम पोस्ट के जरिये भाजपा की अपनी आलोचना काफी दूर तक लेकर चले गए हैं।

 

टॅग्स :प्रकाश राजचंद्रयान-3
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामला: अभिनेता प्रकाश राज से एसआईटी की पूछताछ, कहा- कोई भुगतान नहीं लिया और खुद को अलग किया

भारतइसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, दोबारा उपयोग में लाये जा सकने वाले आरएलवी की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग कराई

विश्व"भारत चंद्रमा पर उतर चुका है, जबकि हम...": पाकिस्तानी सांसद ने कराची में सुविधाओं की कमी पर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीजब एक 'एक्स' यूजर ने पूछा 'क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं प्रकाश राज?', तो अभिनेता ने दिया ये जवाब

भारतChandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को अब आधिकारिक तौर पर कहा जाएगा 'शिव शक्ति'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?