लाइव न्यूज़ :

सिनेमा ने मेरे जीवन को आगे बढ़ाया है: अजय देवगन ने फिल्म जगत में 30 वर्ष पूरे करने पर कहा

By वैशाली कुमारी | Updated: November 22, 2021 19:40 IST

अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा जगत में सोमवार को 30 साल पूरे करने के मौके पर कहा कि सिनेमा की दुनिया में लंबे समय तक टिके रहने में फिल्मों के प्रति उनके लगाव और आगे बढ़ने की जिद ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Open in App
ठळक मुद्दे अभिनेता ने हिंदी फिल्म जगत में ‘फूल और कांटे’ से करियर की शुरुआत की थीफिल्म 22 नवंबर, 1991 को रिलीज हुई थी

सुपरस्टार अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा जगत में सोमवार को 30 साल पूरे करने के मौके पर कहा कि सिनेमा की दुनिया में लंबे समय तक टिके रहने में फिल्मों के प्रति उनके लगाव और आगे बढ़ने की जिद ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अभिनेता  ने हिंदी फिल्म जगत में ‘फूल और कांटे’ से करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 22 नवंबर, 1991 को रिलीज हुई थी। कुकू कोहली निर्देशित रोमांटिक-एक्शन फिल्म कमाई के लिहाज से भी अच्छी रही और फिल्म के एक दृश्य को आज भी दर्शक देवगन के महत्वपूर्ण एक्शन दृश्यों में से एक के रूप में याद करते हैं।

इस एक्शन दृश्य (स्टंट) की डिजाइन अभिनेता के दिवंगत पिता और दिग्गज एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने तैयार की थी। अभिनेता इस दृश्य में दो चलती मोटरासइकिल पर पैर से 180 डिग्री का कोण बनाते हुए दिखे थे। देवगन ने कहा कि वह अभी आगे 30-40 साल तक सिनेमा की दुनिया में बने रहने का इरादा रखते हैं। अभिनेता ने कहा कि तीन दशक तक बने रहने के लिए कठिन मेहनत, अच्छा भाग्य, आशीर्वाद और सबसे ज्यादा तप और जिद की जरूरत होती है।

अभिनेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ ऐसा प्राय: कहा जाता है कि जो सबसे ताकतवर होगा वहीं जीवित रहेगा। हां, आपको 30 साल तक बने रहने के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत होना पड़ता है और छुट्टी की मांग नहीं करनी होती है।’’ अभिनेता ‘जिगर’, ‘विजयपथ’, ‘ दिलजले’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘जख्म’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ ओमकारा’, ‘गोलमाल’, ‘ सिंघम’ सीरिज, ‘रेड’, ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ समेत कई अन्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में अपने लंबे करियर में देवगन ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन उन्होंने अपनी छवि एक बहुमुखी कलाकार के रूप में बनाई है। वह एक्शन, रोमांस से कॉमेडी तक की दुनिया में हाथ आजमा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सिनमा का हर फलक आनंदपूर्ण है और उसकी यादों से प्रेम किया जा सकता है। भावना से लेकर तकनीक तक सिनेमा ने खुद को आगे बढ़ाया है और इसके प्रति मेरी भूख मिटने वाली नहीं है। उनसे जब करियर के अहम किरदार को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि अपनी 100 फिल्मों से यह चुन पाना काफी मुश्किल है लेकिन उन्हें ‘फूल और कांटे’ और ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ पर गर्व है।

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!