लाइव न्यूज़ :

जेल के अंदर डिटर्जेंट से बाल धोए और टॉयलेट के पानी से कॉफी बनाई, रिहाई के बाद क्रिसैन परेरा ने शेयर किया अपना अनुभव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 09:11 IST

ड्रग्स मामले में फंसाए गए और करीब एक महीने तक यूएई में कैद रहीं मुंबई की एक्ट्रेस क्रिसैन परेरा को बुधवार को शारजाह जेल से रिहा किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने कहा कि वह जेल में कभी-कभी अंदर बॉलीवुड फिल्में देखती थीं। क्रिसैन ने पोस्ट में लिखा था कि मेरी महत्वाकांक्षा मुझे यहां ले आई हैं।

मुंबईः ड्रग्स मामले में फंसाए गए और करीब एक महीने तक यूएई में कैद रहीं मुंबई की एक्ट्रेस क्रिसैन परेरा को आखिरकार बुधवार को शारजाह जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला नोट साझा किया जिसमें उन्होंने जेल के अंदर के अनुभव साझा किए।

हाथ से लिखे हुए नोट में क्रिसैन ने कहा कि उन्होंने जेल में डिटर्जेंट से बाल धोए और टॉयलेट के पानी से कॉफी बनाई। अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी-कभी अंदर बॉलीवुड फिल्में देखती थीं। क्रिसन ने लिखा, "मैं कभी-कभी अपनी आंखों में आंसू के साथ बॉलीवुड फिल्में देखती हूं, यह जानकर कि मेरी महत्वाकांक्षा मुझे यहां ले आई है।"

अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए क्रिसैन ने कहा, "आप असली योद्धा हैं, जबकि मैं इन राक्षसों द्वारा खेले गए इस गंदे खेल में सिर्फ एक मोहरा हूं... मैं घर लौटने का इंतजार नहीं कर सकती। मेरी और दूसरे मासूम की जान बचाने के लिए धन्यवाद।" हालांकि क्रिसैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो और पोस्ट बाद में डिलीट कर दिए गए। 

 भाई को किए वीडियो कॉल में क्रिसैन रोती दिखी थीं जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर किया था। इस वीडियो में उनकी मां उनकी रिहाई की खबर सुनकर खुशी से कूदती दिखाई दी थीं। पुलिस के मुताबिक, क्रिसैन को ड्रग्स केस में फंसाया गया था। मुंबई पुलिस ने क्रिसैन को नार्कोटिक्स केस में फंसाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, क्रिसैन को एक मोमेंटो दिया गया था जिसमें ड्रग्स छिपा था।

 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीUAEहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच