लाइव न्यूज़ :

सरोज खान न्यूज़: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2020 08:20 IST

सरोज खान न्यूज़: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया में अब नहीं हैं। उनका शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था और तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसरोज खान का मुंबई के एक अस्पताल में देर रात निधन हो गयासांस लेने में तकलीफ के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में हुआ। वह 71 साल की थीं। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां 20 जून को भर्ती कराया गया था।

उन्होंने शुक्रवार देर रात 1.52 मिनट पर अंतिम सांस ली। सरोज खान को आज मुंबई के मलाड में कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सरोज दरअसल पिछले कई दिनों से डायबिटीज और इससे संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उनका कोरोना जांच भी हुआ था और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

तीन साल की उम्र से की शुरुआत

सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उन्हें 1974 में पहली बार 'गीता मेरा नाम' में पहली बार बतौर कोरियोग्राफर काम करने का मौका मिला। तीन बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वालीं सरोज ने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।

इसमें 1987 में आई मिस्टर इंडिया फिल्म की मशहूर 'हवा-हवाई' सहित तेजाब (1988) का एक-दो तीन और बेटा (1992) का 'धक-धक करने लगा' जैसे मशहूर गाने शामिल हैं। उन्होंने देवदास (2002) में भी 'डोला रे डोला' गाने को कोरियोग्राफ किया।

सरोज ने बतौर कोरियोग्राफर आखिरी फिल्म कलंक (2019) की थी। करण जौहर के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म में उन्होंने माधुरी दीक्षित के ही एक गाने 'तबाह हो गये' में नृत्य दिया था। इससे पहले वे कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में भी एक गाने को कोरियॉग्राफ कर चुकी हैं। सरोज का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। 

टॅग्स :सरोज खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमिस्टर इंडिया के सेट पर सख्त थे 'कैलेंडर', अहमद खान ने सुनाया सतीश कौशिक का किस्सा

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान की बेटी ने जताई इच्छा, माधुरी दीक्षित निभाएं उनकी मां की बायोपिक में नरेटर की भूमिका

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2020 : बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा यह साल, सुशांत-इरफान से लेकर ऋषि कपूर तक ने कहा दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान पर बायोपिक बनाएंगे रेमो डिसूजा, कहा- ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान को अमूल ने दी श्रद्धांजलि, बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?