लाइव न्यूज़ :

सरोज खान के निधन से फैंस का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर कर रहे हैं इमोशनल ट्वीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2020 08:12 IST

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया में अब नहीं हैं। उनका शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था और तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देसरोज खान के निधन से फैंस को एक बहुत बड़ा झटका लगा हैसोशल मीडिया पर फैंस सरोज के निधन से दुखी नजर आ रहे हैं

फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले से सरोज खान अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 

सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को एक और बड़ी झटका लगा है। इससे पहले 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत के निधन के दुख से फैंस निकल नहीं पाए थे कि अब सरोज के जाने की खबर सामने आ गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस सरोज की याद में जमकर इमोशनल हो रहे हैं।

सरोज खान को आज मुंबई के मलाड में कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सरोज दरअसल पिछले कई दिनों से डायबिटीज और इससे संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उनका कोरोना जांच भी हुआ था और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उन्हें 1974 में पहली बार 'गीता मेरा नाम' में पहली बार बतौर कोरियोग्राफर काम करने का मौका मिला। तीन बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वालीं सरोज ने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।

सरोज ने बतौर कोरियोग्राफर आखिरी फिल्म कलंक (2019) की थी। करण जौहर के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म में उन्होंने माधुरी दीक्षित के ही एक गाने 'तबाह हो गये' में नृत्य दिया था। इससे पहले वे कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में भी एक गाने को कोरियॉग्राफ कर चुकी हैं। सरोज का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। 

टॅग्स :सरोज खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमिस्टर इंडिया के सेट पर सख्त थे 'कैलेंडर', अहमद खान ने सुनाया सतीश कौशिक का किस्सा

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान की बेटी ने जताई इच्छा, माधुरी दीक्षित निभाएं उनकी मां की बायोपिक में नरेटर की भूमिका

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2020 : बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा यह साल, सुशांत-इरफान से लेकर ऋषि कपूर तक ने कहा दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान पर बायोपिक बनाएंगे रेमो डिसूजा, कहा- ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है

बॉलीवुड चुस्कीसरोज खान को अमूल ने दी श्रद्धांजलि, बटरली पोस्ट के जरिए दिवंगत कोरियोग्राफर को किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?