लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चेतन भगत ने कसा तंज, कहा- अब 2 लाख केस हैं तो लोग पानी पूरी...

By अमित कुमार | Updated: June 2, 2020 14:51 IST

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,98,706 पहुंच गई है। जिसमें मृतकों की संख्या 5,598 है, ऐसे में सरकार के लिए आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा लेकिन अब सरकार धीरे-धीरे लोगों को काम-काज की छूट दे रही है। चेतन भगन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों पर तंज कसा है। तन भगत ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि जब देश में कोरोना संक्रमित की संख्या कम थी तो लोगों में डर ज्यादा था, लेकिन अब लाखों में होने के बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

मशहूर लेखक चेतन भगत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने विचार को फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। अर्थव्यवस्था और राजनीति को लेकर किए गए उनके ट्वीट खूब सुर्खियां बटोरते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ एक ट्वीट किया है जो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा लेकिन अब सरकार धीरे-धीरे लोगों को काम-काज की छूट दे रही है। ऐसे में चेतन भगन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले जब कोरोना केस कुल 20,000 थे और एक हजार नए केस आए थे तो लोग चौंक रहे थे। अब कुल 2 लाख केस पर 10,000 नए केस आए हैं तो लोग पानी-पूरी की दुकान खोलने की बात कर रहे हैं। 

चेतन भगत के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपनी बात रख रहे हैं। कुछ चेतन की इस बात से सहमत हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। चेतन भगत ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि जब देश में कोरोना संक्रमित की संख्या कम थी तो लोगों में डर ज्यादा था, लेकिन अब लाखों में होने के बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस से 204 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,598 हो गया। 

टॅग्स :चेतन भगतकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!