लाइव न्यूज़ :

अभिनेता आमतौर पर असुरक्षित होते हैं, ऐसा नहीं कहने वाले झूठ बोल रहे हैं; बोले इमरान हाशमी

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2021 14:18 IST

इमरान हाशमी ने इस बात का जिक्र किया कि आगर आप खुद को साबित नहीं कर पाते तो आप यहां टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, अभिनेता आम तौर पर असुरक्षित होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता के अनुसार, कला के प्रति जुनूनी होना जरूरी हैः इमरान हाशमी प्रसिद्धि नहीं मिलने से डरना नहीं चाहिएः इमरानइमरान हाशमी ने कहा कि अभिनेता आम तौर पर असुरक्षित होते हैं

फिल्म चेहरे में नजर आ रहे बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि अभिनेताओं के लिए लगातार बेहतर करने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है क्योंकि ठहराव उन्हें अत्यधिक प्रतिस्पर्धी फिल्म उद्योग में दौड़ से बाहर कर सकता है। अभिनेता ने कहा कि वह विविधतापूर्ण काम करने में सक्षम हैं, इसलिए उन्होंने जल्दी ही इस बात को समझ लिया कि कला से उनका प्रेम ही उन्हें लंबे समय तक बनाए रख सकता है।

इमरान हाशमी ने इस बात का जिक्र किया कि आगर आप खुद को साबित नहीं कर पाते तो आप यहां टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, अभिनेता आम तौर पर असुरक्षित होते हैं। जो लोग कहते हैं कि वे असुरक्षित नहीं होते, वे झूठ बोल रहे हैं। यदि आप खुद को साबित नहीं कर पाते, तो आप टिक नहीं सकते। आपकी जगह कोई नया या आपका समकालीन व्यक्ति ले लेता है। यह एक संघर्ष है।

प्रसिद्धि पाने के लिए काम करना सही नहीं हैः अभिनेता के अनुसार, कला के प्रति जुनूनी होना जरूरी है। प्रसिद्धि पाने के लिए काम करना सही नहीं है। इमरान हाशमी ने कहा, प्रसिद्धि नहीं मिलने से डरना नहीं चाहिए। आप जो करते हैं, प्रसिद्धि उसका फल है। प्रसिद्धि की तलाश करना सही काम नहीं है, फिल्मों और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया के लिए एक अंतर्निहित प्रेम होना चाहिए। मुझे यही पसंद है, यही वजह है कि मैं कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाता।

टॅग्स :इमरान हाशमीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!