लाइव न्यूज़ :

जहरीली गैस लीक मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स का आया रिएक्शन, कहा- इस तरह की दुर्घटना और भी दिल दहलाने वाली...

By भाषा | Updated: May 7, 2020 17:54 IST

माधवन ने ट्विटर पर कहा कि वह गैस के संपर्क में आये लोगों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्दी ठीक हो जायेंगे ।’’

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार को तड़के हुआ यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है । गैस रिसाव से संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में बसे गांव प्रभावित हुए हैं ।

आर माधवन, आयुष्मान खुराना, एस एस राजामौली समेत भारतीय फिल्म जगत की हस्तियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रसायनिक संयंत्र में हुए गैस रिसाव पर दुख जताया है । इस हादसे में कम से कम 11 लोग मारे गए और 1000 से अधिक प्रभावित हुए हैं । बृहस्पतिवार को तड़के हुआ यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है । गैस रिसाव से संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में बसे गांव प्रभावित हुए हैं ।

माधवन ने ट्विटर पर कहा कि वह गैस के संपर्क में आये लोगों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्दी ठीक हो जायेंगे ।’’ आयुष्मान ने कहा कि वह इस हादसे से काफी दुखी हैं । उन्होंने लिखा ,‘‘ मैं हर किसी की सुरक्षा की दुआ कर रहा हूं । मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना ।’’

तमिल और तेलुगू सिनेमा में कई फिल्में कर चुकी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कहा ,‘‘ वाइजेग के मेरे लोग सुरक्षित रहें ।’’ ‘बाहुबली’ फेम राजामौली ने कहा कि वह इस हादसे से काफी व्यथित हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ अस्पताल में भर्ती लोगों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं । जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना ।’’

अभिनेता और भाजपा सांसद सन्नी देयोल ने कहा कि वह सभी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं । दक्षिण भारत के सुपरस्टार महेश बाबू ने कहा कि ऐसे कठिन समय में इस तरह की दुर्घटना और भी दिल दिलाने वाली है ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना । प्रभावित लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।’’ अभिनेत्री काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया , अली फजल , सिद्धार्थ मलहोत्रा, कार्तिक आर्यन और स्वरा भास्कर ने भी दुर्घटना पर दुख जताकर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है । 

टॅग्स :महेश बाबूसनी देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!